धन-दौलत चाहते हैं तो षटतिला एकादशी के दिन क्या करें? तुलसी का कौन सा उपाय बरसाएगा धन जानिए

Lord Vishnu Ekadashi: षटतिला एकादशी पर किए गए तुलसी के विशेष उपाय से धन-दौलत, समृद्धि और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है। जानिए व्रत, पूजा विधि और चमत्कारी उपाय।
Lord Vishnu Ekadashi
षटतिला एकादशी पर करें तुलसी उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shattila Ekadashi Tulsi Remedy:‘षटतिला एकादशी’ हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष षटतिला एकादशी 14 जनवरी यानी मकर संक्रातिं के दिन मनाई जा रही है। आपको बता दें कि, इस बार मकर संक्रांति और एकादशी दोनों एक दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

जैसा कि आप जानते हैं कि, एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु और उनकी अर्धांगिनी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन विधिपूर्वक व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

ऐसा माना जाता है कि माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर तुलसी के उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही, धन से तिजोरी भरी रहती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो षटतिला एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े ये उपाय जरूर करें।

षटतिला एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कौन- सा उपाय जरूर करें

सुबह तुलसी को जल अर्पित करें

स्नान के बाद साफ जल या गंगाजल तुलसी के पौधे में चढ़ाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

शाम के समय घी या तिल के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होने की मान्यता है।

विष्णु मंत्र का जाप करें

“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें। यह मानसिक शांति और सौभाग्य बढ़ाता है।

तुलसी की परिक्रमा करें

तुलसी पौधे की कम से कम 7 परिक्रमा करें और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।

तुलसी के पत्ते न तोड़ें

षटतिला एकादशी के दिन तुलसी दल तोड़ना वर्जित माना गया है।

तुलसी के आसपास साफ-सफाई रखें

Lord Vishnu Ekadashi

सूखे पत्ते, गंदगी या कूड़ा तुलसी के पास न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

यह भी पढ़ें-

तिल का दान करें

इस दिन तिल का विशेष महत्व है। तिल का दान करने से पितृ दोष और आर्थिक बाधाएं कम होती हैं।

सात्विक आहार और व्रत रखें

फल, दूध या हल्का भोजन करें और तामसिक चीज़ों से परहेज रखें।

Navbharat Live
navbharatlive.com