- Hindi News »
- Religion »
- Sankashti Chaturthi Is On 16 May
16 मई को है ‘संकष्टी चतुर्थी’ ज्येष्ठ माह की इस संकष्टी की विधिवत पूजा से विघ्नहर्ता, श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट
ज्येष्ठ महीने की पहली चतुर्थी एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस बार 16 मई, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत रखने वालों को जीवन की परेशानियों और विघ्नों से छुटकारा मिलता है।
- Written By: सीमा कुमारी

एकादंता संकष्टी चतुर्थी (सौ.सोशल मीडिया)
Sankashti Chaturthi 2025: विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित एकादंता संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने 2 बार चतुर्थी तिथि आती है। ज्येष्ठ माह शुरू हो गया है। ज्येष्ठ महीने की पहली चतुर्थी एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस बार 16 मई, शुक्रवार को रखा जाएगा।
इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत रखने वालों को जीवन की परेशानियों और विघ्नों से छुटकारा मिलता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है और उनके एकादंता स्वरूप की पूजा विशेष रूप से इस दिन की जाती है।
कई महिलाएं यह व्रत अपनी संतान की दीर्घायु और सुरक्षा के लिए रखती हैं, जबकि कुछ दंपत्ति इसे संतान प्राप्ति की इच्छा से भी करते हैं। आइए जानते है ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले एकादंता संकष्टी चतुर्थी व्रत से जुड़े सबकुछ
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
कब है एकादंता संकष्टी चतुर्थी
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 16 मई की सुबह 4:02 बजे होगी और इसका समापन अगले दिन 17 मई, शनिवार को सुबह 5:13 बजे होगा। पूजा का सही समय चंद्रमा के दर्शन के बाद माना जाता है, इसलिए यह व्रत 16 मई, शुक्रवार को ही रखना जाएगा। संकष्टी के दिन चंद्रोदय का समय रात 10:39 बजे है।
एकदंत संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
एकदंत संकष्टी चतुर्थी की सुबह जल्दी उठें और स्नान कर लें। फिर भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें। चौकी पर भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
भगवान गणेश का गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक करें। उन्हें पीले या लाल वस्त्र पहनाएं। चंदन, हल्दी, कुमकुम से तिलक करें। गणपति बप्पा को दूर्वा घास और लाल-पीले फूल अर्पित करें।
उन्हें मोदक, लड्डू, फलों का भोग लगाएं और धूप-दीव करें. आखिर में गणेश जी की आरती करें. रात को चंद्रोदय होने के बाद चंद्र दर्शन करें और फिर व्रत का पारण करें. चतुर्थी व्रत का पारण सात्विक भोजन करके ही करें. इस दिन दान भी करें।
Sankashti chaturthi is on 16 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMचोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 09:13 AMस्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
May 26, 2026 | 09:05 AMGondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMमुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
May 26, 2026 | 09:00 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














