-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Makar Sankranti Is Celebrated
मकर संक्रांति मनाने की असली वजह आई सामने, जानिए इसका इतिहास, धार्मिक और वैज्ञानिक बातें भी
- Written By: सीमा कुमारी
Makar Sankranti 2026: आखिर मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है? जानिए सूर्य के उत्तरायण होने से जुड़ा इसका धार्मिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व, जो इस पर्व को खास बनाता है।

आखिर मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है? (सौ.सोशल मीडिया)
Scientific Significance of Makar Sankranti: मकर संक्रांति हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। यह पर्व सूर्य देव, प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन को दर्शाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।
उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, गुजरात और महाराष्ट्र में उत्तरायण, तमिलनाडु में पोंगल और असम में माघ बिहू कहा जाता है। नाम चाहे अलग हों, लेकिन इस त्योहार का अर्थ एक ही है सूर्य देव की पूजा करना और दान-पुण्य करना।
लेकिन, ज्यादातर लोग मकर संक्रांति से जुड़ी हुई बहुत सारी विशेष बातों के बारे में नहीं जानते है। जबकि वह प्रत्येक वर्ष यह त्योहार मनाया करते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मकर संक्रांत के त्यौहार और उसके महत्व के बारे में बताएंगे साथ ही साथ हम त्यौहार के धार्मिक और वैज्ञानिक कारणों पर भी चर्चा करेंगे जिनके कारण यह त्यौहार मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
Jagannath Temple: रथ यात्रा के बाद होती है ‘अधर पाना’ पूजा, जहां भगवान के सम्मान में फोड़ दिए जाते हैं घड़े
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
आखिर मकर संक्रांति क्यों मनाई जाती है?
सनातन धर्म में मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन से सूर्य उत्तर दिशा (उत्तरायण) की ओर बढ़ने लगते हैं। उत्तरायण को शुभ समय माना गया है। इस कारण मकर संक्रांति को नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
मकर संक्रांति का इतिहास
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने मकर राशि में आते हैं, इसलिए यह दिन पारिवारिक प्रेम और मेल-मिलाप का भी संकेत देता है। एक अन्य कथा के अनुसार, भीष्म पितामह ने उत्तरायण के समय ही देह त्याग किया था, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया।
मकर संक्रांति का क्या है धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व है। यह पर्व उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है, जब सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर अग्रसर होते हैं। उत्तरायण को आध्यात्मिक उन्नति का काल माना गया है। इस समय किए गए जप, तप, दान और पूजा का फल शीघ्र प्राप्त होता है।
शास्त्रों में उल्लेख है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा, यमुना, सरस्वती अथवा किसी भी पवित्र जल स्रोत में स्नान करने से मनुष्य के समस्त पापों का क्षय होता है। साथ ही ब्राह्मणों, साधुओं और दीन-दुःखी, निर्धन, जरूरतमंद लोगों को दान देने से भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व
मकर संक्रांति का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका वैज्ञानिक महत्व भी है। मकर संक्रांति से सूर्य दक्षिणासनय से उत्तरायण की ओर बढ़ता है। इसका वैज्ञानिक कारण है। सूर्य धीरे धीरे उत्तरी गोलार्ध की ओर झुकता है, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं।
मकर संक्रांति से शीत ऋतु का अंत और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। यह समय कृषि के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि फसल कटाई का मौसम शुरू होता है।
सूर्य की किरणों में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मिलता है। इस समय सूर्य की किरणें स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें:-मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का क्यों है इतना महत्व? जानिए इस विशेष अमावस्या की सही तिथि
मकर संक्रांति पर सूर्य की स्थिति भूमध्य रेखा से मकर रेखा की ओर होती है। यह दिन खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह साल का पहला सोलर ट्रांजिट या सूर्य का राशि परिवर्तन होता है।
Why makar sankranti is celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PMWorld Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Jul 11, 2026 | 12:30 PMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Jul 11, 2026 | 12:29 PMसनकी आशिक का खूनी खेल! कांदिवली में 12वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, चेहरे पर चाकू से 16 बार किया वार
Jul 11, 2026 | 12:27 PMRamtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
Jul 11, 2026 | 12:22 PMThe Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Jul 11, 2026 | 12:18 PMहाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jul 11, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM














