-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Premanand Govind Sharan Ji Maharaj Vrindavan Wale Real Name Know Unknown Facts Full Biograph
Premanand Ji Maharaj: बचपन में प्रेमानंद ने छोड़ा था घर, गंभीर बीमारियों से घिरे संत ने विराट को दिया था सक्सेस का मंत्र
- Written By: Saurabh Pal
Premanand Ji Maharaj real name: 13 वर्ष की उम्र में घर-बार मोह माया परिवार को छोड़ कर अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय ने सन्यास धारण कर लिया था। जिन्हें हम प्रेमानंद के नाम से जानते हैं। उनका पूरा नाम प्रेमानंद गोविंद शरण है।

दीप्ति शर्मा, विराट कोहली, प्रेमानंद महराज (फोटो- सोशल मीडिया)
Know All About Premanand Ji Maharaj: 13 वर्ष की उम्र में घर-बार मोह माया परिवार को छोड़ कर अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय ने सन्यास धारण कर लिया था। भारत के कोने-कोने में भटकने के बाद अब वृंदावन में रुक गए हैं। वृंदावन में रुकना उनका कोई सामान्य रुकना नहीं है, ऐसे रुके हैं कि कोई भी कैसा भी धार्मिक आयोजन हो वह वृंदावन छोड़कर नहीं जाते हैं। राधा नाम जपने वाले इस संत सामने वाले बड़े-बड़े लोग आते हैं, अपनी समस्याओं का हल ढूढ़ने। जिनको हम प्रेमानंद महराज के रूप में जानते हैं। उनका पूरा नाम प्रेमानंद गोविंद शरण है। बचपन में उनके माता-पिता ने उन्हें अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय नाम दिया था।
13 वर्ष की उम्र में सन्यास धारण करने वाले प्रेमानंद महराज का जन्म कानपुर के पास 1969 में अखरी गांव में हुआ। इस समय प्रेमानंद महराज को गंभीर बिमारियां है। उनको ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिज़ीज़ है। प्रेमानंद महाराज को किडनी फ़ेलियर हो चुका है और उन्हें डायलिसिस करानी पड़ती है। इस बीमारी का इलाज बहुत मुश्किल है। यह बीमारी खान-पान में गड़बड़ी और अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से कई लोगों में देखी जा रही है। प्रेमानंद महाराज ने अपनी किडनी की बीमारी के बारे में खुद बताया था। उन्होंने एक किडनी का नाम राधा और दूसरी का नाम कृष्ण रखा था।
दैवीय शक्ति का दावा नहीं करते हैं प्रेमानंद
सम्बंधित ख़बरें
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
गुरु पूर्णिमा पर प्रेमानंद महाराज का भव्य स्वागत; गुलाब की पंखुड़ियों से सजा मार्ग, राधे-राधे से गूंजा वृंदावन
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी धुरंधर गर्ल, प्रेमानंद महाराजजी ने बदल दिया जीवन
प्रेमानंद महराज अपने आश्रम से ही प्रवचन देते हैं। वह खुद के पास किसी प्रकार की दैवीय शक्ति होने से इनकार करते हैं। इसके बावजूद भी उनके पास कई जानी-मानी हस्तियां अपनी समस्याएं लेकर जाते हैं। प्रेमानंद के भक्तों में सबसे बड़ा नाम भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, जो बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इसके अलावा क्रिकेटर दीप्ति शर्मा हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।
प्रेमानंद ने दिया विराट कोहली को सफलता का मंत्र
खराब फार्म से जूझ रहे पिछले दिनों विराट कोहली परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे थे। इस दौरान प्रेमानंद से मुलाकात की थी। विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज ने बताया था कि क्रिकेट खेलना ही उनकी साधना है। उन्होंने कहा कि अभ्यास में कोताही नहीं होनी चाहिए। साथ बीच-बीच में भगवान का स्मरण कर लेना चाहिए।
प्रेमानंद से मुलाकात के बाद फॉर्म लौटे थे विराट
बात जनवरी 2023 की है, तब भी विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। ये पहला ही मौका था, जब कोहली परिवार ने उनके दर्शन किए थे। इसके तुरंत बाद कोहली ने घरेलू जमीन पर करीब तीन साल बाद पहला शतक ठोका था। श्रीलंका के खिलाफ उस वनडे इंटरनेशनल में कोहली ने 160 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में भी शतक का सूखा खत्म किया था।
Premanand govind sharan ji maharaj vrindavan wale real name know unknown facts full biograph
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














