- Hindi News »
- Religion »
- Parama Ekadashi 2026 Tithi Puja Vidhi Aur Mahatva
Parama Ekadashi 2026 : क्यों 3 साल में सिर्फ एक बार आती है ‘परमा एकादशी’? नोट करें तिथि, पूजा विधि और महत्व
Parama Ekadashi 2026 Katha: परमा एकादशी हर तीन साल में सिर्फ एक बार आती है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। जानिए इसकी महिमा।
- Written By: सीमा कुमारी

भगवान विष्णु (सौ. जैमिनी)
Parama Ekadashi Kab Aati Hai: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा, मोक्ष और सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला सबसे उत्तम व्रत बताया गया है। आमतौर पर एक साल में 24 एकादशी आती हैं, लेकिन जब हिंदू पंचांग में ‘अधिकमास’ जुड़ता है, तो इसकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है।
परमा एकादशी व्रत तीन साल में एक बार
ज्योतिष एवं धर्म गुरु के अनुसार, अधिकमास के कृष्ण पक्ष में आने वाली इसी विशेष एकादशी को परमा एकादशी कहा जाता है। यह व्रत तीन साल में केवल एक बार आता है, जिसके कारण इसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है।
परमा एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस बार अधिकमास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 जून 2026 की सुबह 12 : 57 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 11 जून को ही रात में 10: 36 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस बार 11 जून 2026, दिन बृहस्पतिवार को परमा एकादशी मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
किस दिन रखा जाएगा मई का आखिरी प्रदोष व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना रहेगा शुभ
Nautapa 2026 Rules: 2026 के नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी
Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
परमा एकादशी पर कैसे पूजा?
- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
- मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
- उन्हें पीले फूल, ऋतु फल, धूप, दीप और पंचामृत अर्पित करें।
- श्रीहरि को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
- भोग में तुलसी दल जरूर रखें, क्योंकि इसके बिना विष्णु जी भोग स्वीकार नहीं करते।
- भगवान के सामने बैठकर परमा एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
- इसके बाद विष्णु जी और माता लक्ष्मी की आरती करें।
- इस रात को सोना नहीं चाहिए।
- विष्णु सहस्रनाम का पाठ या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का मानसिक जाप करते हुए रात्रि जागरण करें।
- अगले दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन व दान-दक्षिणा देने के बाद शुभ मुहूर्त में भोजन कर व्रत खोलें।
ये भी पढ़ें-नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद
परमा एकादशी व्रत का विशेष महत्व
सनातन धर्म में परमा एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। परमा का मतलब होता है सर्वश्रेष्ठ। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से व्रत रखने से मनुष्य को सोने का दान और अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल मिलता है।
धर्म शास्त्रों में यह व्रत जीवन से घोर दरिद्रता, आर्थिक तंगी और पापों का नाश करने वाला बताया गया है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को इस व्रत की महिमा बताते हुए कहा था कि जो व्यक्ति इस दिन पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करता है, उसे मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है।
Parama ekadashi 2026 tithi puja vidhi aur mahatva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Parama Ekadashi 2026 : क्यों 3 साल में सिर्फ एक बार आती है ‘परमा एकादशी’? नोट करें तिथि, पूजा विधि और महत्व
May 21, 2026 | 05:45 PMलॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया पुलवामा हमले का बदला! आतंकी हमजा बुरहान की हत्या की ली जिम्मेदारी
May 21, 2026 | 05:43 PMटिकट फॉर्म फाड़ने पर रेलवे कर्मचारी पर भड़के यात्री, वायरल वीडियो के बाद सामने आई पूरी सच्चाई
May 21, 2026 | 05:38 PMमहाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी राहत, इस तारीख तक होगी कर्जमाफी, जानें सीएम देवेंद्र फडणवीस के निर्देश
May 21, 2026 | 05:37 PMIPL में नए पॉइंट सिस्टम की उठी मांग, बदल जाएगा क्वालिफिकेशन का पूरा गणित, प्लेऑफ की रेस हो जाएगी बेहद रोमांचक
May 21, 2026 | 05:29 PMमहाराष्ट्र में निवेश करेंगे साइप्रस के दिग्गज; CM फडणवीस और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स मौजूदगी में हुए MoU
May 21, 2026 | 05:28 PMPSB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर भर्ती, यूपी से हिमाचल तक कई पद खाली, तुरंत करें आवेदन
May 21, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














