-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Pradosh Vrat 2026 Shubh Muhurat Shivling Offerings
किस दिन रखा जाएगा मई का आखिरी प्रदोष व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना रहेगा शुभ
- Written By: सीमा कुमारी
Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत सबसे पुण्यदायी व्रतों में से एक माना जाता है। मई 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि।

भगवान शिव ( सौ. Gemini)
Pradosh Vrat Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत सबसे पुण्यदायी व्रतों में से एक माना जाता है। जो हर महीने त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस बार मई महीने का आखिरी प्रदोष व्रत 28 मई 2026, दिन गुरुवार है। चूंकि गुरुवार को यह व्रत रखा जाएगा, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
प्रदोष व्रत का महत्व
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा करने और प्रदोष काल में महादेव की आराधना करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होते हैं। साथ ही शिवलिंग पर कुछ प्रिय चीजें अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
प्रदोष व्रत 2026 डेट और शुभ मुहूर्त
पंचांग की मानें, तो ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 28 मई 2026 को सुबह 07 बजकर 56 मिनट पर होगा। वहीं त्रयोदशी तिथि का समापन 29 मई 2026 को सुबह 09 बजकर 50 मिनट पर होगा।
पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत 28 मई 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा।
चूंकि गुरुवार को यह व्रत रखा जाएगा, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Money Plant Vastu: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बरसेगा धन दनादन! जानिए क्या कहते हैं वास्तु के नियम
First Kanwar Yatra: कौन था दुनिया का पहला कांवड़िया? जानिए किसने चढ़ाया था सबसे पहले भोलेनाथ पर जल
Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा में जाने वाले नोट कर लें ये नियम, वरना बेकार जाएगी आपकी साधना
Lord Shiva: जुलाई में किस दिन पड़ रहा है दूसरा रवि प्रदोष? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय
प्रदोष व्रत के दिन शाम 07 बजकर 04 मिनट से रात 09 बजकर 09 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान शिव पूजा और महादेव का रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ होता है।
प्रदोष व्रत पर कैसे करें पूजा?
- हिंदू लोक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन सुबह और शाम दोनों समय पूजा का विधान है, लेकिन मुख्य पूजा शाम को प्रदोष काल में ही की जाती है।
- सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करें और स्वच्छ (संभव हो तो सफेद) वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर में दीपक जलाएं और हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें।
- फिर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
- शाम को पूजा के मुहूर्त से पहले दोबारा स्नान करें या हाथ-पैर धोकर स्वयं को पवित्र कर लें।
- भगवान शिव का गंगाजल, गाय के कच्चे दूध, दही, घी और शहद (पंचामृत) से अभिषेक करें।
- शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और बेलपत्र, धतूरा, भांग, मदार के फूल तथा अक्षत अर्पित करें।
- माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
- इसके बाद व्रत कथा का पाठ करें।
- अंत में ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए धूप-दीप से भोलेनाथ की आरती करें।
ये भी पढ़ें-Nautapa 2026 Rules: 2026 के नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी
प्रदोष व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान
- प्रदोष व्रत में पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- इस दिन तामसिक चीजों जैसे प्याज, लहसुन और मांस-मदिरा से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।
- व्रत के दौरान केवल फलाहार या सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
- मन में किसी के प्रति क्रोध, ईर्ष्या या नकारात्मक विचार न आने दें।
Pradosh vrat 2026 shubh muhurat shivling offerings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, बाल-बाल बची जान; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Jul 17, 2026 | 07:21 PMपश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
Jul 17, 2026 | 07:16 PMसोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
Jul 17, 2026 | 07:06 PMमराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं
Jul 17, 2026 | 07:00 PMबांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
Jul 17, 2026 | 06:57 PMनोएडा में पांच महिलाएं कर रही थीं गांजे की तस्करी…UP पुलिस ने धर दबोचा, 6.1 किलो गांजा बरामद
Jul 17, 2026 | 06:51 PMUP BEO Recruitment: बीईओ भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 360 पदों पर भर्ती की तैयारी
Jul 17, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














