-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Kharmas Vishnu Puja Why Special Beneficial
खरमास में श्रीहरि विष्णु की पूजा क्यों है विशेष फलदायी? यहां जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
Kharmas Mein Vishnu Puja: खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यह समय विशेष फलदायी माना जाता है।

भगवान विष्णु (सौ. AI)
Kharmas Puja Benefits: 15 मार्च से इस वर्ष 2026 खरमास की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 14 अप्रैल 2026 को होगा। ज्योतिष के अनुसार, खरमास के दौरान ग्रहों के राजा सूर्य की चाल धीमी हो जाती है, जिससे उनकी सकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। साथ ही गुरु की राशि में सूर्य का आना शुभ ग्रह गुरु के प्रभाव को भी कम कर देता है।
ऐसे में इस दौरान शुभ एवं मांगलिक कार्य को करने के लिए मना किया जाता है। इन्हीं अवधियों में से एक है खरमास, जिसे मलमास भी कहा जाता है।
विवाह, गृह प्रवेश, सगाई और मुंडन करना मना
धर्म शास्रों के अनुसार, धार्मिक दृष्टि से खरमास का समय अत्यंत पवित्र माना जाता है और इस दौरान पूजा-पाठ, जप और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन, खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, सगाई और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
खरमास में भगवान विष्णु की पूजा क्यों होती है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास का विशेष संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस अवधि में भगवान विष्णु की भक्ति करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।
ऐसा माना जाता है कि जब सूर्य देव की स्थिति इस समय कुछ कमजोर मानी जाती है, तब भगवान विष्णु की आराधना से जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसी कारण इस पूरे महीने भगवान विष्णु के मंत्रों का जप, कथा सुनना और पूजा करना शुभ माना जाता है।
खरमास के दौरान कौन-से करना शुभ माना जाता है
-
भगवान विष्णु की पूजा
खरमास के समय को धार्मिक साधना का विशेष अवसर माना गया है। इस दौरान सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करना लाभदायक माना जाता है।
-
विष्णु सहस्रनाम का पाठ
धार्मिक परंपराओं के अनुसार इस समय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना, तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना और मंदिर में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
-
जरूरतमंदों को दान करना शुभ
इसके साथ ही जरूरतमंदों को दान देने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
खरमास में किन कार्यो से बचना चाहिए
-
शुभ एवं मांगलिक कार्य
खरमास के दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नया घर या वाहन खरीदना और मुंडन जैसे मांगलिक संस्कार करने से बचने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन कार्यों को इस अवधि में करना शुभ नहीं माना जाता।
यह भी पढ़ें-नवरात्रि में घर के मुख्य द्वार पर करें ये आसान उपाय, मां दुर्गा की कृपा से दूर होंगी मुश्किलें
इसी कारण लोग इन महत्वपूर्ण कार्यों को खरमास समाप्त होने के बाद ही करना उचित समझते हैं।
खरमास का आध्यात्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों में खरमास को आत्मचिंतन और भक्ति का समय बताया गया है। इस अवधि में सांसारिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी बनाकर भगवान की भक्ति, जप और दान-पुण्य करने से मन को शांति मिलती है।
यही कारण है कि भले ही इस दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक रहती हो, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय बेहद फलदायी और पवित्र माना जाता है।
Kharmas vishnu puja why special beneficial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













