Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन
Mira Kapoor Mango Diet: आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंडे तासीर वाली चीजों के साथ खाया जाना चाहिए। आम के संबंध में ये टिप्स मीरा कपूर ने दी है। जानिए क्या कहती हैं मीरा कपूर।
- Written By: रीता राय सागर
मीरा कपूर (फोटो.सोशल मीडिया)
Mango Eating Tips By Mira Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीरा कपूर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने दो साल तक आम नहीं खाए। मीरा कपूर अकसर हेल्थ, वेलनेस और लाइफ स्टाइल रिलेटेड वीडियो बनाती रहती हैं, लेकिन अब जब उन्होंने दो सालों से आम खाने पर रोक लगा रखी है, तो उन्होंने इसके पीछे की ठोस वजह भी बताई।
मीरा कपूर ने बताया कि अब जब वह आम खाती हैं तो उसे एक खास तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं, जिससे उनके शरीर में गरमी का संतुलन बना रहे। न्यूट्रिशन के एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि गर्मियों में आम के साथ कुछ ठंडी तासीर वाली चीजों को भी खाया जाना चाहिए, ताकि शरीर का संतुलन बना रहे।
2 साल बाद फिर शुरू किया आम खाना
मीरा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि लंबे समय तक आम से दूरी बनाने के बाद अब उन्होंने इसे दोबारा अपनी डाइट में शामिल किया है। हालांकि वह आम को अकेले खाने की बजाय कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के साथ खाती हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। चूंकि आम शरीर को गरमी देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
आम के साथ इन चीजों का भी करें सेवन
मीरा बताती हैं कि आम खाने के दौरान वह अपनी डाइट में आम के साथ-साथ नारियल पानी और आइस एप्पल या ताड़गोला को भी शामिल करती हैं। ये दोनों चीजें शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखती हैं।
क्या सच में आम की तासीर गर्म होती है?
आम एक पौष्टिक फल है, जिसमें फाइबर, विटामिन A, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं,लेकिन आयुर्वेद में आम की तासीर गरम बताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप आम खाते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे-
- सीमित मात्रा में आम खाएं।
- पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं।
- नारियल पानी, छाछ और हाइड्रेटिंग पेय भी डाइट में शामिल करें।
- यदि आपको डायबिटीज है, तो आम की मात्रा डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार तय करें।
आम विटामिन A और C का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए यह इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है और फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पाचन में भी सहायता करता है। आम एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, जिसका सेवन करना शरीर को कई तरह के लाभ देता है।
