माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
Health Minister Prakash Abitkar: हेल्थकेयर समिट' में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि महाराष्ट्र में 'माझा गाव आरोग्य संपन्न' अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर (फोटो सोर्स-नवभारत)
Majha Gaon Aarogya Sampanna Campaign Maharashtra: राज्य के हर गांव के हर निवासी को स्वस्थ और निरोगी बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार द्वारा “माझा गाव आरोग्य संपन्न” अभियान अब प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। यह बात राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कही। बुधवार को मुम्बई के पांच सितारा होटल ताज प्रेसिडेंट में आयोजित
‘नवभारत-नवराष्ट्र हेल्थकेयर समिट’ में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित स्वास्थ्य जांच, जन जागरूकता, स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
संयुक्त प्रयास से मिलेगी सफलता
हेल्थकेयर समिट में मेडिकल क्षेत्र की हस्तियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में सरकार और निजी क्षेत्र की संयुक्त भागीदारी से अधिक सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय स्वराज्य संस्थाएं, आशा सेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न अभियान चलाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन पड़ा महंगा! छत्रपति संभाजीनगर में भड़काऊ और आपत्तिजनक खातों पर पुलिस की नजर
उदय सामंत बोले- छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, आंदोलन को राजनीति से दूर रखें; संवाद से निकलेगा समाधान
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
अर्बन हब एंड स्पोक मॉडल और स्मार्ट PHC
मंत्री ने कहा कि इस योजना में ‘अर्बन हब एंड स्पोक मॉडल’ को अपनाया जा रहा है ताकि इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों को तुरंत उपाय मिल सके। इसके तहत स्मार्ट PHC स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य क्षेत्र में एक तरह का सोशल रिवोल्यूशन है।
स्वास्थ्य मंत्री आबिटकर ने कहा कि भी महात्मा फुले जन आरोग्य योजनाके तहत अब 2999 बीमारियों को शामिल किया गया है। इससे गरीब मरीजों को महंगे इलाज में बड़ी राहत मिलेगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘बीमारी होने के बाद इलाज’ के बजाय सरकार का फोकस बीमारी ही न हो, इस सोच पर है। इसी कारण निवारक स्वास्थ्य और जागरूकता को अभियान का आधार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: – महाराष्ट्र की स्कूली कैंटीनों पर FDA की नजर, सेफ फूड फॉर एवरी चाइल्ड अभियान शुरू, FSSAI लाइसेंस अनिवार्य
राज्य भर से आए हेल्थ सेक्टर दिग्गजों का सम्मान
नवभारत नवराष्ट्र हेल्थकेयर समिट में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अस्पतालों एवं डॉक्टरों का सम्मान स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी एवं अभिनेत्री हरनाज कौर ने किया। इस अवसर पर नवभारत ग्रुप के मुख्य परिचालन अधिकारी श्रीनिवास राव, नवभारत के स्थानीय संपादक ब्रजमोहन पांडेय, नवराष्ट्र के कार्यकारी संपादक संजय मलमे तथा मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र से आए हेल्थ सेक्टर क्षेत्र के दिग्गज उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत नवभारत के प्रेसिडेंट स्टीवन सिंह ने किया।
