

Sonali Bendre Skin Routine: 90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट के बारे में चर्चा करते हुए अपना स्किन केयर रूटीन साझा किया है। उन्होंने बताया कि पहले स्किन केयर में केवल चेहरे को धोना ही काफी होता था, खासकर तब जब घर पर हो और कोई शूटिंग न हो, लेकिन कैंसर का इलाज कराने के बाद उनकी त्वचा पहले की तुलना में धूप के प्रति काफी अधिक संवेदनशील हो गई है।
सोनाली ने अपने स्किन केयर की चर्चा करते हुए कहा कि इसी कारण उनके स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर और धूप से बचाव सबसे अहम हिस्सा है।
एक्ट्रेस ने बताया कि कैंसर के ट्रीटमेंट के बाद उनकी त्वचा पर सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों का असर पहले से ज्यादा होने लगा है। इसलिए अब वह बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं निकलती हैं। उनका कहना है कि त्वचा को हाइड्रेट और सुरक्षित रखना उनकी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुकी है।
सोनाली ने बताया कि, उनकी स्किनकेयर रूटीन बहुत आसान और सटीक है, लेकिन इसकी नियमितता बेहद जरूरी है। इसमें शामिल हैं:
स्किन एक्सपर्ट बताते हैं कि कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरेपी और कुछ दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा और अधिक संवेदनशील बन जाती है। ऐसे में यूवी किरणों से त्वचा को नुकसान, सनबर्न और पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना और धूप से बचाव करना नॉन नेगोशियेबल हो जाता है।