Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील

Skincare After Cancer: कैंसर के इलाज के बाद सोनाली बेंद्रे की त्वचा धूप के प्रति बेहद संवेदनशील हो गई है। एक्ट्रेस ने स्किनकेयर में सनस्क्रीन के महत्व पर जोर देते हुए सन प्रोटेक्शन की सलाह दी है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 30, 2026 | 09:20 AM

सोनाली बेंद्रे (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sonali Bendre Skin Routine: 90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट के बारे में चर्चा करते हुए अपना स्किन केयर रूटीन साझा किया है। उन्होंने बताया कि पहले स्किन केयर में केवल चेहरे को धोना ही काफी होता था, खासकर तब जब घर पर हो और कोई शूटिंग न हो, लेकिन कैंसर का इलाज कराने के बाद उनकी त्वचा पहले की तुलना में धूप के प्रति काफी अधिक संवेदनशील हो गई है।

सोनाली ने अपने स्किन केयर की चर्चा करते हुए कहा कि इसी कारण उनके स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर और धूप से बचाव सबसे अहम हिस्सा है।

कैंसर के इलाज के बाद बदल गई है सोनाली की स्किन

एक्ट्रेस ने बताया कि कैंसर के ट्रीटमेंट के बाद उनकी त्वचा पर सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों का असर पहले से ज्यादा होने लगा है। इसलिए अब वह बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं निकलती हैं। उनका कहना है कि त्वचा को हाइड्रेट और सुरक्षित रखना उनकी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

Sonu Sood: इंजीनियर से विलेन बनने तक का सफर, जानें कैसे पंजाब का लड़का कोविड में बन गया सुपरहीरो

Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट

Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास

Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन

सोनाली के स्किनकेयर रूटीन में क्या-क्या हैं शामिल?

सोनाली ने बताया कि, उनकी स्किनकेयर रूटीन बहुत आसान और सटीक है, लेकिन इसकी नियमितता बेहद जरूरी है। इसमें शामिल हैं:

  • रोजाना ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल
  • त्वचा को मॉइश्चराइज रखना
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
  • चेहरे और त्वचा की हल्के हाथों से ऑयल मसाज
  • तेज धूप से बचना

डर्मटोलॉजिस्ट क्यों देते हैं सनस्क्रीन लगाने की सलाह?

स्किन एक्सपर्ट बताते हैं कि कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरेपी और कुछ दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा और अधिक संवेदनशील बन जाती है। ऐसे में यूवी किरणों से त्वचा को नुकसान, सनबर्न और पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना और धूप से बचाव करना नॉन नेगोशियेबल हो जाता है।

ये भी पढ़ें- Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो

सेंसेटिव स्किन वालों के ध्यान रखने योग्य बातें

  • SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
  • हर 2-3 घंटे में सनस्क्रीन रीअप्लाई करें, खासकर यदि आप बाहर यानी धूप में हों।
  • सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप में लंबे समय तक बाहर जाने से बचें।
  • टोपी, छाता और फुल स्लीव कपड़ों का इस्तेमाल करें।
  • त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए नियमित मॉइश्चराइजर लगाएं।

Sonali bendre skincare after cancer sun sensitive skin

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 09:20 AM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Bollywood Actors
  • Face Care Tips
  • Lifestyle News
  • Skincare Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.