-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Chant These Effective Mantras On Guru Purnima Today
आज गुरु पूर्णिमा पर करें इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप, जीवन की बाधाएं होगी दूर
- Written By: दीपिका पाल
धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि इस दिन सच्चे मन से गुरु मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं, चित्त शांत रहता है और आत्मिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है।

गुरू पूर्णिमा (सौ. सोशल मीडिया)
आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दुनिया के सभी गुरूओं को समर्पित दिन होता है। गुरू पूर्णिमा पर्व को श्रद्धा, भक्ति और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है जो गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करता है। कहते हैं कि, गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरु को समर्पण भाव से नमन करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन के संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं।
गुरु, आपके जीवन में सच्चे मार्गदर्शक होते है, जिनके बिना आपके जीवन का कोई आधार नहीं होता है।हिन्दू संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय माना गया है, जो न केवल ज्ञान के स्रोत होते हैं, बल्कि आत्मिक जागृति के मार्गदर्शक भी होते है।
गुरु पूर्णिमा पर करें मंत्रों का जाप
यहां पर कहा जाता है कि, गुरु पूर्णिमा के दिन को काफी खास माना जाता है तो वहीं पर इस दिन आध्यात्मिक साधना, ध्यान और मंत्र-जाप करने से गुरु प्रसन्न होते है और मनोकामना की पूर्ति करते है। यहां पर धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा गया है कि, गुरु पूर्णिमा के दिन अगर कोई सच्चे मन से गुरु मंत्रों का जाप करता है तो उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है। इसके अलावा ही चित्त शांत रहता है और आत्मिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
इन प्रभावशाली मंत्रों के जाप से गुरु होंगे प्रसन्न
गुरु मंत्र
ॐ गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः।
गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
इस मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में मार्गदर्शन मिलता है.
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्॥
यह मंत्र बुद्धि को तेज करने और आत्मिक जागरूकता के लिए उत्तम माना गया है। गुरु पूर्णिमा पर इसका जाप विशेष फलदायी होता है.
गुरु अष्टकम् के श्लोक
शंकराचार्य द्वारा रचित गुरु अष्टकम् का पाठ भी इस दिन लाभकारी माना गया है।
“गुरुरादिरनाथः गुरुं मध्यमं नाथमात्मप्रबोधाय देवं नमामि॥”
यह श्लोक गुरु के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है.
ॐ श्री गुरुभ्यो नमः
यह सरल लेकिन प्रभावशाली बीज मंत्र गुरु के प्रति समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करता है.
Chant these effective mantras on guru purnima today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Aug 05, 2026 | 07:32 PMसावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














