जन्माष्टमी का पर्व किन तीन राशियों के लिए रहेगी शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Shri Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। जन्माष्टमी का पर्व इस बार 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर उन्हें झूला झुलाया जाता है।
आपको बता दें, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह दिन बेहद ही खास होने वाला है। ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिससे इस दिन के महत्व को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसी मान्यता है कि जब भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दुर्लभ योगों में आती है, तो ये विशेष रूप से फलदायी साबित होती है।
बता दें, इस साल श्रीकृष्ण जयंती पर वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ज्वालामुखी योग का महासंयोग बन रहा है। ये योग तीन राशि वालों को कई चमत्कारी परिणाम दे सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में-
जन्माष्टमी का पर्व वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। जन्माष्टमी के दिन बनने वाले शुभ योग आपको कार्यों में सफलता दिलाएंगे। जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें मुनाफा होगा।
लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने की पूर्ण संभावना है। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भगवान कृष्ण की कृपा से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
जन्माष्टमी का पर्व कर्क राशि वालों के लिए जन्माष्टमी वरदान साबित हो सकती है। कर्क कोई विशेष व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है जिससे आपको करियर में लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। पूर्व में किए गए निवेश अब फल देने लगेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
ये भी पढ़ें-जन्माष्टमी के दिन ले आएं बस यह चीज, गृहक्लेश होगा दूर, संतानप्राप्ति के बनेंगे शुभ योग!
जन्माष्टमी का पर्व कर्क राशि वालों के अलावा सिंह राशि वालों के लिए भी शुभ रहने वाली है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनकी मेहनत रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। निवेश से खूब लाभ मिलेगा। भगवान कृष्ण की कृपा से जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे।