15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को अब सिर्फ 2 ही दिन बाकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मुख्य उपस्थिति के तौर पर मौजूद रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत और देश के स्वतंत्रता दिवस के पहले पीएम मोदी के आह्वान के बाद, ये पर्व भारत के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के पहले आयोजित इस तिरंगा यात्रा में राज्य के मुख्य चेहरें शामिल रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक अलग अंदाज सामने आया है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों और बच्चों के साथ सेल्फी ली।