- Hindi News »
- Religion »
- Follow These Remedies On Jitiya Vrat For Your Child
रविवार को रखा जाएगा जितिया व्रत, संतान प्राप्ति के लिए करें ये विशेष उपाय, मिलेगी भगवान की कृपा
Jitiya Vrat upay: जितिया व्रत के दिन कुछ अचूक करने से संतान से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़े कुछ अचूक के बारे में जानते हैं, जिससे संतान से जुड़ी मुश्किलें दूर हो सकें।
- Written By: सीमा कुमारी

संतान के लिए जितिया व्रत के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Jitiya Vrat 2025 : हर साल आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत हिन्दू माताएं संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए रखती है। खासकर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में इसे पर्व को मुख्य रूप से मनाया जाता है।
इस साल 14 सितबर 2025 को जितिया का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मत है कि जितिया व्रत करने से पुत्र की आयु लंबी होती है। साथ ही, पुत्र तेजस्वी और ओजस्वी होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रख जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा करती हैं। इस समय जीमूतवाहन की कथा का पाठ किया जाता है।
ज्योतिषयों के अनुसार, जितिया व्रत के दिन कुछ अचूक करने से संतान से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़े कुछ अचूक के बारे में जानते हैं, जिससे संतान से जुड़ी मुश्किलें दूर हो सकें।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
Apni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
Adhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
अर्जुन और भीम के कुल कितने बच्चे थे? महाभारत का ये सच बहुत कम लोग जानते
संतान के लिए जितिया व्रत के दिन करें ये उपाय:
करें पीपल के पेड़ की पूजा
जितिया व्रत के दिन पीपल के पेड़ के नीचे पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। महिलाएं पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर कथा सुनती हैं और पेड़ की परिक्रमा करती हैं। पीपल के पेड़ को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है, जिससे सभी दुख दूर होते हैं।
करें जीमूतवाहन की पूजा
संतान के लिए जितिया व्रत के दिन जीमूतवाहन की पूजा का विशेष महत्व है। जीमूतवाहन, गंधर्व राजकुमार थे जिन्होंने एक नागिन के पुत्र को बचाने के लिए खुद को गरुड़ को अर्पित कर दिया था। इनकी प्रतिमा बनाकर पूजा करने से संतान की रक्षा होती है और संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है।
करें दान
व्रत के पारण के बाद गरीबों, जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को भोजन और वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
भगवान शिव और पार्वती की पूजा
जितिया व्रत के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का भी बड़ा महत्व है। ऐसे में जितिया व्रत के दौरान उनका विधिवत अभिषेक करें और ऐसा करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है।
ये भी पढ़ें-लंका विजय से पहले भगवान श्रीराम ने की थी जिस पेड़ की पूजा, दशहरे को इसके पत्ते बांटने की महिमा जानिए
करें जितिया व्रत कथा का पाठ
कहते है जितिया व्रत के दिन इसकी व्रत कथा का पाठ करें या सुनें। इस कथा में जीमूतवाहन की कहानी है। कथा सुनने से व्रत का पूरा फल मिलता है और सभी दुख दूर होते हैं।
Follow these remedies on jitiya vrat for your child
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
May 05, 2026 | 10:45 AMआज मोहन कैबिनेट की मीटिंग, कृषि से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, दलहन किसानों को बोनस देने पर विचार
May 05, 2026 | 10:36 AM72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
May 05, 2026 | 10:31 AM‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
May 05, 2026 | 10:27 AMमुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 05, 2026 | 10:27 AMMaharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
May 05, 2026 | 10:12 AMMP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
May 05, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














