- Hindi News »
- Religion »
- Exact Date And Auspicious Time Of Worship Of Ashadhi Purnima
जानें ‘आषाढ़ी पूर्णिमा’ की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त, इस मंत्र का करें जाप
सनातन धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा को बहुत ही ख़ास एवं शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार भी मनाया जाता है।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि (Purnima) का बड़ा महत्व है। वर्ष में 12 बार पूर्णिमा तिथि आती हैं। ऐसे में हर महीने एक पूर्णिमा तिथि पड़ती है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी ‘आषाढ़ पूर्णिमा’ इस साल (Ashadha Purnima 2024) 21 जुलाई को मनाई जाएगी।
इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और स्नान-दान करने का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक इस पवित्र दिन का उपवास रखते हैं और चंद्र देव को अर्घ्य देते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही यह तिथि स्नान-दान के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि का व्रत कब रखा जाएगा और इसका महत्व-
‘आषाढ़ पूर्णिमा’ का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 20 जुलाई शाम 5:55 पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 21 जुलाई दोपहर 3:45 पर होगा। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के लिए उदया तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 21 जुलाई 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा और इसके अगले दिन पवित्र सावन महीना शुरू हो जाएगा ।
सम्बंधित ख़बरें
चैत्र पूर्णिमा के दिन किन 5 चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से मिलेगी मुक्ति, यहां जानिए
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार इन वस्तुओं के दान से मनोकामनाएं होंगी पूरी!
फाल्गुन पूर्णिमा 2026: ऐसे रखें व्रत, बरसेगी विष्णु-लक्ष्मी की असीम कृपा
फाल्गुन पूर्णिमा 2026 क्यों है बड़ा खास? जानिए बनते दुर्लभ संयोग और इसकी महिमा
ऐसे करें आषाढ़ पूर्णिमा पर पूजा
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। स्नान के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। फिर लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा में चंदन और हल्दी का उपयोग करना शुभ होता है। इस दौरान ‘ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
आषाढ़ पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा को बहुत ही ख़ास एवं शुभ माना जाता है। इस दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार भी मनाया जाता है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से और विष्णु जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, इस दिन गुरु की भी पूजा की जाती है। गुरू की पूजा करने से व्यक्ति पर हमेशा गुरु की कृपा बनी रहती है।
आषाढ़ पूर्णिमा पर दान का है विशेष महत्व
शास्त्रों में यह बताया गया है कि जो व्यक्ति पूर्णिमा तिथि के दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करता है, उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और उनके सभी कष्ट दूर हो जाते है। साथ ही पिछले जन्म और इस जन्म में अज्ञानता वश किए गए पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। इस विशेष दिन पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सामर्थ्य अनुसार, भोजन, वस्त्र या धन का दान करता है उसे देवी-देवताओं के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई प्रकार के ग्रह दोष भी इससे दूर हो जाते हैं।
लेखिका- सीमा कुमारी
Exact date and auspicious time of worship of ashadhi purnima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Inner Ring Road Project की रफ्तार धीमी, जमीन अधिग्रहण बना बड़ी बाधा
Apr 04, 2026 | 03:43 PMसुलझ गया खेलोबा के शिवाजी महाराज का मूर्ति विवाद, नई जगह होगी स्थापना, दोनों समुदाय की बनी सहमति
Apr 04, 2026 | 03:40 PMIran US War: ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप की शर्तों को मारी ठोकर, मुनीर-शरीफ की बढ़ी मुश्किलें
Apr 04, 2026 | 03:36 PMMumbai Accident: माटुंगा में रफ्तार का कहर! फल खरीद रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार
Apr 04, 2026 | 03:33 PMकनाडा शोरूम गोलीकांड: ‘अगली बार घर में घुसकर…’, Manna Brampton ने ली जिम्मेदारी; Lawrence कनेक्शन आया सामने
Apr 04, 2026 | 03:33 PMPune News: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से पुणे में भारी नुकसान, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Apr 04, 2026 | 03:29 PMउमरेड में महिलाओं के एल्गार से शराबबंदी कायम, एक साल से थमी अवैध बिक्री
Apr 04, 2026 | 03:22 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














