- Hindi News »
- Religion »
- Do This Work On Wednesday Spoiled Work Will Be Done
बुधवार के दिन करें ये काम, बनेंगे बिगड़े काम, सौभाग्य का होगा आगमन
- Written By: सीमा कुमारी
हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।

बुधवार का उपाय
Budhwar ke Upay : बुधवार का दिन गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश को समर्पित है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति भी मिलती हैं।
इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार के इन्हीं चमत्कारी उपायों के बारे में –
बुधवार को करें इस चीज का दान
सम्बंधित ख़बरें
Budhwar Vrat: बुधवार व्रत कब से शुरू करें? जानिए इस व्रत से जुड़े जरूरी नियम और होने वाले चमत्कारी लाभ
बुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
बुधवार को बिल्कुल न करें ये काम, विघ्नहर्ता हो जाएंगे नाराज, कष्टों से नहीं मिलेगी मुक्ति!
सफलता चाहते हैं जीवन में? बस बुधवार के दिन कर लें पूरी आस्था से ये सरल उपाय
ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, कुंडली में बुध मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद साबुत मूंग, हरी सब्जी और फल का दान करें। इसके साथ ही गौमाता को हरा चारा खिलाएं और गौ माता की सेवा करें। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश व लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
बुधवार को करें यह पाठ
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए हर बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
बुधवार को दें गिफ्ट
कहते है, इस दिन बहन और भांजी को गिफ्ट देना चाहिए। अगर बहन बड़ी है तो सबसे पहले उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और फिर गिफ्ट दें। ऐसा करने से व्यापार, शिक्षा और संचार में उन्नति होती है और कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही रिश्तों में भी मजबूती आती है।
बुधवार के दिन करें ये उपाय
अगर आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को गुड़ मिश्रित मालपुआ अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
बुधवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें बांसुरी
अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। इसके बाद बांसुरी को उत्तर दिशा में स्थित कमरे में रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
बुधवार के दिन कच्चे दूध से करें ये उपाय
करियर में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। इससे करियर या कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
Do this work on wednesday spoiled work will be done
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PM‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














