-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Do Not Commit These Mistakes Even By Mistake On Guru Purnima
गुरु पूर्णिमा के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, आई हुई लक्ष्मी भी चली जाएंगी
- Written By: सीमा कुमारी
गुरु पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। अगर आप इन दिन पर कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको धन की देवी की कृपा की प्राप्ति हो सकती है। जानते हैं गुरु पूर्णिमा से जुड़े जरूरी नियम।

गुरु पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Guru Purnima 2025: 10 जुलाई 2025 बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व देश भर में मनाया जाएगा। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये व्रत गुरु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ लक्ष्मी माता और चंद्र देव की पूजा का विधान है। वहीं, गुरु पूर्णिमा पर की गई कुछ गलतियां मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण भी बन सकती हैं। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए-
गुरु पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए-
-
तामसिक भोजन का सेवन न करें
ज्योतिषयों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन गलती से भी तामसिक भोजन यानी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही लहसुन, प्याज आदि का सेवन करने से भी इस दिन बचना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी रुठकर आपके घर से जा सकती हैं। इसके कारण आपको आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जो लोग पूर्णिमा के दिन सात्विक जीवन नहीं जीते उनके जीवन में धन की कमी बनी रह सकती है।
-
न पहनें कटे-फटे कपड़े
गुरु पूर्णिमा के दिन फटे-पुराने या काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। पूर्णिमा की तिथि देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन कटे-फटे या काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
-
न करें गुरुजनों का अपमान
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं का सम्मान किया जाता है। विद्यार्थी इस दिन अपने गुरुजनों को उपहार आदि भी देते हैं। लेकिन गलती से भी अगर आप इस दिन अपने गुरुजनों का अपमान कर देते हैं या उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। गुरुओं को इस दिन सम्मानित करें उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए आप छोटा सा आयोजन भी कर सकते हैं।
-
क्रोध करने से बचें
कहते है पूर्णिमा का दिन क्रोध करने से बचना चाहिए। पूर्णिमा का दिन लक्ष्मी पूजन के साथ ही आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बेहद अहम माना जाता है। इसलिए इस क्रोध को खुद पर आपको हावी नहीं होने देना चाहिए।
ये भी पढ़े : घर में शमी का पौधा लगाने से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, और भी हैं कई लाभ जान लें
अगर आप पूर्णिमा के दिन क्रोध करते हैं, आपके घर में वाद-विवाद होते हैं तो माता लक्ष्मी आप से रुठ जाती हैं, इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन स्त्री पक्ष के साथ भी आपको गलत व्यवहार करने से बचना चाहिए। इस दिन माताओं, बहनों आदि को उपहार देने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Nail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ
Do not commit these mistakes even by mistake on guru purnima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














