- Hindi News »
- Religion »
- Planting A Shami Plant At Home Will Eliminate Financial Problems
घर में शमी का पौधा लगाने से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, और भी हैं कई लाभ जान लें
- Written By: सीमा कुमारी
तुलसी के पौधे की तरह ही शमी के पौधे को भी घर में लगाना काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर में शमी का पौधा लगाने से आपको क्या-क्या लाभ देखने को मिल सकते हैं।

शमी का पौधा (सौ.सोशल मीडिया)
शमी का पौधा हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्व रखता है। इसे न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से, बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से भी बेहद लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू धर्म में शमी के पौधे का संबंध शनि देव और भगवान शिव से माना गया है।
साथ ही वास्तु की दृष्टि से भी इस पौधे को काफी शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आप इससे संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको काफी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर में शमी का पौधा लगाने से आपको क्या-क्या लाभ देखने को मिल सकते हैं।
घर में शमी का पौधा लगाने से मिलते हैं कई फायदे :
1. दरिद्रता और धन की कमी को दूर करना
हिन्दू धर्म में यह विश्वास है कि शमी का पौधा लगाने से घर में धन की कमी नहीं होती। विशेष रूप से दीपावली और दशहरा के समय शमी के वृक्ष की पूजा करने से दरिद्रता और आर्थिक तंगी दूर होती है। इसे वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
2. शांति और सुख-शांति के लिए
घर में शमी का पौधा लगाने से घर में शांति का वास होता है। यह मानसिक शांति प्रदान करता है और घर के सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देता है। यदि परिवार में किसी प्रकार का तनाव या लड़ाई-झगड़ा रहता है, तो शमी का पौधा शांति लाने में सहायक हो सकता है।
3. बुरी ऊर्जा से बचाव
शमी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। यह पौधा वास्तु शास्त्र में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में बुरी ऊर्जा के प्रवेश को रोकने के लिए शमी के पौधे का विशेष महत्व है।
4. आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है
शमी के पत्तों को शिवलिंग पर भी अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में आ रहे कष्ट दूर होते हैं। साथ ही घर में बरकत आती है और धन की समस्या से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ प्रत्येक शनिवार के दिन शमी के पेड़ का पूजन कर, इसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदशा का प्रभाव कम होता है।
मिलते हैं अन्य लाभ
यदि आप शमी का पौधा घर में लगाते हैं और नियमित रूप से इसकी पूजा करते हैं, तो इससे आपको भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में मिलने वाले अशुभ ग्रहों के प्रभाव से भी बचा जा सकता है।
माना जाता है कि यदि किसी जातक पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो उसे घर में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं, शमी का पौधा घर में लगाने से विवाह में आ रही बाधा से भी मुक्ति मिल सकती है।
कोकिला व्रत से मिलेगा मनचाहा वर, सुहागनों के लिए इस व्रत की महिमा भी जानिए
शमी के पौधे को कहां लगाना शुभ
वास्तु शास्त्र एवं ज्योतिष के अनुसार, शमी के पौधे को कभी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। आप इसे घर की बालकनी या फिर छत पर लगा सकते हैं। इसी के साथ शमी के पौधे को लगाने के लिए दक्षिण दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। आप इसे शनि देव के दिन यानी शनिवार को लगाकर विशेष लाभ देख सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस पौधे पर सीधी धूप न पड़े।
Planting a shami plant at home will eliminate financial problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














