- Hindi News »
- Religion »
- Be Sure To Keep This Offering In The Worship Of Jitiya Vrat It Will Fill The Empty Lap The Babys Cries Will Echo In The House
जितिया व्रत की पूजा में अवश्य रखें ये भोग, भरेगी सूनी गोद, घर में गूंजेंगी किलकारियां
उतर भारत में मनाए जाने वाले जितिया को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है। यह व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी

जितिया व्रत की पूजा में अवश्य रखें ये भोग, भरेगी सूनी गोद, गूंजेगी घर में शिशु की किलकारियां
jitiya vrat 2024 : उतर भारत में मनाए जाने वाले जितिया व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है। संतान का कल्याण और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का भोग लगाने से भगवान जीमूतवाहन की कृपा प्राप्त होती है।
जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की आरंभ 24 सितंबर 2024 की दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है, और अष्टमी तिथि का समापन अगले दिन 25 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस वर्ष जितिया व्रत 25 सितंबर, दिन बुधवार को रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
संतान की रक्षा के लिए बंधे जितिया धागा का क्या करें, जानिए इससे जुड़े नियम
जितिया व्रत में आखिर क्यों खाते है दही चूड़ा, जानिए उपवास से जुड़ी इस खास परंपरा के बारे में
जितिया व्रत में तरोई के पत्तों का महत्व जानिए, किन बातों का है प्रतीक
किन महिलाओं जितिया व्रत करने से करना चाहिए परहेज़, वजह भी जानिए
पारण का समय
जितिया व्रत का पारण तीसरे दिन किया जाता है। अष्टमी तिथि पर सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। पारण के दौरान रागी की रोटी, तोरई, नोनी का साग और चावल का सेवन करने की परंपरा है। 26 सितंबर, गुरुवार को जितिया व्रत का पारण किया जाएगा। व्रत पारण के लिए शुभ समय सुबह 4 बजकर 35 मिनट से लेकर सुबह के 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
निर्जला व्रत
नहाय-खाय के अगले दिन इस व्रत को बिना अन्न और जल के रखा जाता है। यह निर्जला व्रत होता है, जिसमें पूरा दिन और रात बिना भोजन और पानी के व्रत रखा जाता है। इस दिन स्नान करने के बाद पूरे दिन विधि-विधान से व्रत रखना चाहिए। इस दिन गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन की कुश से बनी हुई मूर्ति की पूजा करनी चाहिए और शाम के समय कथा सुननी चाहिए। जितिया व्रत में चील और सियार की गाय के गोबर से मूर्ति बनाकर उनकी विशेष रूप से पूजा करने की परंपरा है।
किन चीजों का भोग लगाएं भगवान जीमूतवाहन
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, जितिया व्रत के दिन विधिपूर्वक भगवान जीमूतवाहन पूजा-अर्चना करें। साथ ही उन्हें पांच तरह के फल, ठेकुआ, गुजिया और मिठाई का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से साधक को भगवान जीमूतवाहन की कृपा प्राप्त होती है और संतान से जुड़ी सभी समस्या दूर होती है। साथ ही संतान को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन भी धन-धान्य से भरा रहता है।
Be sure to keep this offering in the worship of jitiya vrat it will fill the empty lap the babys cries will echo in the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














