- Hindi News »
- India »
- Vijay Erode Rally Dmk Challenge Tamil Nadu Election 2026 Bjp
TVK विजय ने बढ़ाईं स्टालिन की धड़कनें…भाजपा को किया किनारे, तमिलनाडु में होगा सियासी ‘खेला’?
TVK Vijay Rally: इरोड रैली में विजय ने खुद को एक बड़े सियासी विकल्प के तौर पर पेश किया। उन्होंने मंच से खुद को तमिलनाडु की सामाजिक न्याय की परंपरा का वारिस बताया और DMK को सीधी चुनौती दे डाली।
- Written By: अभिषेक सिंह

थलपति विजय (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamila Nadu Politics: तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल तेजी से बदल रहा है, जहां डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन की पारंपरिक लड़ाई के बीच अभिनेता से नेता बने विजय एक नई राजनीतिक चुनौती के रूप में उभर रहे हैं। टीवीके पार्टी के गठन और लगातार बड़ी रैलियों के जरिए विजय ने साफ कर दिया है कि वह सत्ता की राजनीति को नई दिशा देना चाहते हैं। उनकी इरोड रैली ने तमिलनाडु की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इस बार एआईएडीएमके के साथ बीजेपी का गठबंधन भी मैदान में है, लेकिन इस पूरे राजनीतिक परिदृश्य में एक्टर से नेता बने विजय एक अलग ही धारा बनाकर उभरे हैं। विजय ने टीवीके नाम से अपनी पार्टी बनाई है और उनकी सभाओं में उमड़ रही भीड़ यह संकेत दे रही है कि वह केवल प्रतीकात्मक चेहरा नहीं रहना चाहते।
मौजूदा सत्ता को दी सीधी चुनौती
कुछ महीने पहले करूर में हुई विजय की रैली में भगदड़ मचने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद उनकी राजनीति पर सवाल भी उठे, लेकिन इरोड में हुई रैली में विजय ने खुद को पूरी ताकत के साथ एक बड़े राजनीतिक विकल्प के तौर पर पेश किया। उन्होंने मंच से खुद को तमिलनाडु की सामाजिक न्याय की परंपरा का वारिस बताया और मौजूदा सत्ता को सीधी चुनौती देने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
‘जन नायकन’ की रिलीज पर सस्पेंस बरकरार, 30 अप्रैल से पहले नहीं आएगी विजय की आखिरी फिल्म
वो BJP नेता जिसकी वाकपटुता के सामने कांग्रेस की बोलती हो जाती थी बंद, पद नहीं लोगों के लिए किया काम
एक्टर विजय की रैली में फिर एक शख्स की मौत… AIADMK बोली- TVK की रैली में आने वाले ताबूत साथ लेकर आएं
जिसने BJP को बनाया अजेय, चुनाव से पहले स्टालिन ने उसी योजना पर लगाया दांव! महिलाओं के खाते में आए 5000 रुपये
इरोड की धरती से सियासी संदेश
इरोड की रैली में विजय ने अपने भाषण की शुरुआत जिले की पहचान से की उन्होंने इरोड को मंजल यानी हल्दी की भूमि बताया और कहा कि यह आम लोगों की मेहनत और जीवन का प्रतीक है। विजय ने हल्दी किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या सरकारों ने उनकी आजीविका बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए हैं। भीड़ के जवाब से उत्साहित होकर उन्होंने 13वीं सदी के कलिंगरायन बांध और नहर प्रणाली का उदाहरण दिया और मध्ययुगीन सरदार कलिंगरायन की विरासत को याद किया।
विजय ने कहा कि निर्माण करने का साहस कलिंगरायन को अपनी मां से मिले आत्मविश्वास से मिला था। उन्होंने माताओं और महिलाओं को साहस का स्रोत बताते हुए कहा कि वही ताकत आज उन्हें भी जनता से मिल रही है इस भावनात्मक अपील के दौरान तालियों और नारों ने रैली का माहौल और गर्म कर दिया।
डीएमके पर बोला जोरदार हमला
अपने भाषण में विजय ने साफ शब्दों में कहा कि उनके खिलाफ मानहानिकारक कहानियां फैलाकर उन्हें रोकने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि उनका जनता से रिश्ता कोई नया नहीं बल्कि 30 से 33 साल पुराना है। एक कलाकार के रूप में अपने बचपन को याद करते हुए विजय ने कहा कि वह दस साल की उम्र से लोगों के सामने हैं और यह रिश्ता किसी साजिश से टूटने वाला नहीं है।
दिग्गजों के नाम से सियासी संदेश
विजय ने मंच से सवाल पूछकर भीड़ को सीधे संवाद में शामिल किया और भरोसा जताया कि जनता उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ेगी। इसके बाद उन्होंने सत्ताधारी डीएमके पर सीधा हमला बोला और कहा कि इरोड थंथाई पेरियार की जन्मभूमि है। पेरियार को उन्होंने सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया और कहा कि अन्नादुरई और एमजी रामचंद्रन दोनों ने उसी विरासत से अपने राजनीतिक मूल्य लिए थे।
विजय ने कहा कि किसी एक पार्टी का पेरियार, अन्ना या एमजीआर पर एकाधिकार नहीं हो सकता उन्होंने डीएमके से पूछा कि अगर टीवीके से डर नहीं है तो इतनी घबराहट क्यों है। भीड़ से सवाल जवाब के दौरान विजय ने स्पष्ट किया कि उनका राजनीतिक दुश्मन डीएमके है, जबकि वैचारिक दुश्मन बीजेपी है और इतना समझना काफी है।
स्थानीय मुद्दों पर शासन से सवाल
इरोड के स्थानीय मुद्दों पर लौटते हुए विजय ने कहा कि हल्दी किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया और घोषणापत्र के वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे छोटे उद्योग और कारोबारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। विजय ने निजी कंपनियों से बिजली खरीदने और टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए।
विजय ने डीएमके के मॉडल शासन के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीति का मतलब सिर्फ भाषणों से नहीं बल्कि जमीन पर लोगों की समस्याएं उठाने से है। उन्होंने साफ किया कि वह कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्हें चैरिटी कहने की मानसिकता का विरोध करते हैं। विजय ने कहा कि टीवीके झूठे सपने नहीं बेचती बल्कि सम्मान और आत्मसम्मान की राजनीति करती है।
सियासी पंडितों का मानना है कि विजय का यह पूरा भाषण यह संकेत देता है कि विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में अपनी लड़ाई की दिशा तय कर ली है। इतना ही नहीं वह खुद को डीएमके के विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश में हैं। इसी वजह से उन्होंने बीजेपी और AIADMK को अपना प्रतिद्वंदी नहीं बताया है।
यह भी पढ़ें: गंदा मुंह साफ करने के लिए फिनाइल…मोदी के मंत्री पर भड़कीं महबूबा की बेटी, हिजाब कांड पर बढ़ा बवाल
इरोड रैली में विजय ने बार बार यह जताया कि उनकी राजनीति जनता के भरोसे पर टिकी है। उन्होंने कहा कि भारी पैसा नहीं बल्कि लोगों का बिना शर्त प्यार उनकी ताकत है विजय ने पेरियार के नाम पर राजनीति करने वालों पर हमला करते हुए कहा कि समाज सुधारकों ने कभी धन नहीं जोड़ा। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में सीधे टकराव का संकेत देता है, जहां विजय खुद को सामाजिक न्याय की असली आवाज बताने की कोशिश कर रहे हैं।
Vijay erode rally dmk challenge tamil nadu election 2026 bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














