- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Yeola Storm Rain Devalane Roof Collapse
तूफान और बारिश से अंदरसूल सहित कई गांव प्रभावित, भारी नुकसान के बीच देवलाणे में छत गिरने से 3 घायल
Yeola Andarsul Heavy Rain News: येवला तहसील में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से अंदरसूल, देवलाणे और कई गांव प्रभावित हुए। फसलों, प्याज गोदामों और सोलर पैनलों को नुकसान पहुंचा।
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क

Andarsul heavy rain (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yeola Farmers Crop Loss News: येवला शहर सहित तहसील परिसर में लगातार दूसरे दिन, शुक्रवार 22 मई की शाम तेज आंधी और बिजली की गड़गड़ड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस तूफानी बारिश ने अंदरसूल, देवलाणे, बोकटे और दुगलगांव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया। अचानक हुई इस बारिश के कारण खेतों में रखा प्याज और मवेशियों का चारा भीग गया, जबकि कई जगहों पर गन्ने की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई।
इसके अलावा खेतों में प्याज के बीज नष्ट हो गए, और सड़क किनारे लगे कई पेड़ उखड़ गए। क्षेत्र में प्याज के गोदामों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की खबर है। दुगलगांव के किसान विश्वनाथ मोरे का करीब 2 क्विंटल प्याज बारिश के पानी में भीग जाने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया है।
मंत्री छगन भुजबल ने ली जानकारी
अनेक जगहों पर मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी मिली है, जबकि आडगांव चोथवा में शेडनेट गिरने से लाखों का नुकसान हुआ है। कई खेतों में कुओं पर लगाए गए सोलर पैनल भी तेज हवाओं के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब आधे से पौने घंटे तक चली इस आंधी-बारिश ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कुछ हिस्सों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इस बीच, प्रभावितों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का तुरंत पंचनामा कर उचित मुआवजा दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में गोमाता राज्यमाता संवाद यात्रा बैठक, गोसेवा को मजबूत बनाने पर मंथन
अकोला में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
सेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
ये भी पढ़े: ‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
मंत्री छगन भुजबल ने वीडियो कॉल के जरिए घायलों से संपर्क
देवलाणे में एक मकान की छत गिरने से आयुष जाधव (5), कडूबाई जाधव (55) और मंड्याबाई पगारे (75) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का फिलहाल अंदरसूल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने वीडियो कॉल के जरिए घायलों से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, पूर्व सांसद समीर भुजबल ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के मेडिकल सेल की ओर से घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा और सरकारी योजना के माध्यम से उनके मकान की मरम्मत कराई जाएगी।
Yeola storm rain devalane roof collapse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तूफान और बारिश से अंदरसूल सहित कई गांव प्रभावित, भारी नुकसान के बीच देवलाणे में छत गिरने से 3 घायल
May 23, 2026 | 06:15 PMजेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
May 23, 2026 | 06:14 PMएआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
May 23, 2026 | 06:12 PMरोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा
May 23, 2026 | 06:11 PMWeekly Horoscope 24 to 30 May 2026: इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी और करियर में तरक्की, इन्हें रहना होगा सावधान
May 23, 2026 | 06:05 PMTomato Storage Tips: टमाटर को सड़ने से बचाएंगी ये 5 आसान किचन ट्रिक्स, भयंकर गर्मी में भी दिखेंगे एकदम ताज़ा
May 23, 2026 | 06:00 PMVivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
May 23, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM















