Aaj Ka Rashifal 25 September 2025 Today Horoscope Insights For Your Lucky Zodiac Sign
आज का राशिफल-25 सितम्बर 2025: नवरात्रि के चौथे दिन कर्क सहित इन राशि वालों के लिए बेहतर
Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
Today Horoscope: आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
धार्मिक कार्यो में रूचि एवं लगन रहेगी। विलासिता की वस्तुओंका संचय होगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से प्रसन्नता होगी।
वृषभ-
राजकीय कार्यो में खर्च होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है।
मिथुन-
पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा रहेगा। स्त्री जाति की सलाह से सुख और सफलता प्राप्त होने का योग है।
कर्क-
अनुकूल वातावरण में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक सुख एवं मनोरंजन होगा। लाभदायक समाचार मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी।
सिंह-
आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी।
कन्या-
शुभ समाचार से खुशी होगी। मनोरंजन का लाभ मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मित्रता लाभदायक उपयोगी और सुखद रहेगी।
तुला-
राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। सम्मान प्राप्ति का योग है। आशा से अधिक उपलब्धि रहेगी।
वृश्चिक-
पारिवारिक वातावरण सुखद एवं प्रसन्नतादायक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। शारीरिक पीड़ा संभाव्य है।
धनु-
कृषि कार्यो में खर्च की योजना बनेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। योजनाओं का क्रियान्यन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। श्रम अधिक होगा।
मकर-
राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यो में सावधानी रखें। मांगलिक कार्यो पर विचार विमर्श होगा। संयम रखें।
कुम्भ-
सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी। परिश्रम के कार्यो में उचित परिणाम प्राप्त होंगे। यात्रा टालना आपके लिये हितकर रहेगा। पदोन्नति की चर्चा होगी।
मीन-
धन प्राप्ति के लिये प्रयास करना पड़ेगा। मानसिक श्रम अधिक होगा। यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी बांछनीय। यश प्राप्त होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, विवेकी होगा। न्यायप्रिय रहेगा। अस्थिर स्वाभाव का रहने के कारण कल्पनाओं में सुखद अनुभूति करने वाला होगा। जलोत्पन्न वस्तुओं के व्यापार से लाभ कमायेगा। माता पिता का विशेष भक्त होगा।
व्यापार-भविष्य:
आश्विन शुक्ल चतुर्थी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गु़ड़, खांड़, मोट, सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, तेल, कपूर, के भाव में तेजी का रूख रहेगा। भाग्यांक 1441 है।
Aaj ka rashifal 25 september 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign