नवरात्रि के तीसरे दिन तक अगर आपके बोए जौ नहीं उगे, तो इसके क्या हैं संकेत, तुरंत करें ये काम

Rules of Goddess Durga Worship:नवरात्रि में हरे-भरे और घने जौ उगना बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि का तीसरा दिन लग गया है अगर अभी तक आपके जौ अंकुरित नहीं हुए हैं तो ये उपाय तुरंत अपनाएं।
नवरात्रि के तीसरे दिन तक अगर आपके बोए जौ नहीं उगे, तो इसके क्या हैं संकेत, तुरंत करें ये काम
जौ नहीं उग रहे तो करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Navratri Mein Jau Nhi Uge Toh Kya Kare: 22 सितंबर से जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि महापर्व की शुरुआत पूरे देशभर में हो गई है। आपको बता दें, जिसमें माता के भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना करते हैं।

चाहे शारदीय नवरात्र हो, चैत्र नवरात्र हो या फिर गुप्त नवरात्र हो। ज्योतिषियों के अनुसार, सनातन धर्म में नवरात्रि पर ज्वारे या जौ का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्र के पहले दिन ही घट स्थापना के साथ ही जौ बोए जाते है। ऐसा माना जाता है कि जौ के बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी होती है।

नवरात्रि में हरे-भरे और घने जौ उगना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे जौ धन-धान्य में वृद्धि होने का संकेत देते हैं। लेकिन अगर जौ उग नहीं रहे हैं तो ये अशुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि का तीसरा दिन लग गया है अगर अभी तक आपके जौ अंकुरित नहीं हुए हैं तो ये उपाय तुरंत अपनाएं। आइए जानें इन उपायों के बारे में -

जौ नहीं उग रहे तो करें ये काम

  • मिट्टी में ज्यादा पानी न डालें क्योंकि इससे जौ के बीज सड़ने लगते हैं।
  • मिट्टी के ऊपर हल्का सा गीला कपड़ा या पत्ता ढक दें जिससे बीजों में गर्माहट और नमी बनी रहेगी और इससे बीज जल्दी अंकुरित हो जाएंगे।
  • मिट्टी में रोज थोड़ा-थोड़ा जल जरूर छिड़कते रहें।
  • अगर लगता है बीज पुराने हैं जिस कारण वो उग नहीं रहे हैं तो आप नए बीज उसमें डाल सकते हैं।
  • अगर आपको ऐसा लगता है कि मिट्टी या पात्र खराब है, तो नया पात्र लें और उसमें मिट्टी डालकर फिर से बीज बो दें।

बोए गए जौ देते हैं ये संकेत

नवरात्रि के पहले जौ बोए जाते हैं और 9 दिनों तक उनकी देखभाल व पूजा-अर्चना की जाती है। जब जौ उगने लगते हैं, तो यह आपके जीवन में आने वाले शुभ व अशुभ समय का संकेत देते हैं।

यदि नवरात्रि के बाद 2 से 3 दिन में ही जौ उगने लगे तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आप पर माता रानी की कृपा बनी हुई है। वहीं यदि 2-3 दिन में जौ नहीं उगते तो यह अच्छा संकेत नहीं है। इसका मतलब है कि आपको किसी भी कार्य के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com