20 सितंबर का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। शनिवार के दिन लोग दुख से छुटकारा पाने के लिए भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं जिससे उन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही, आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। नये मैत्री संपर्क स्थापित होंगे, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। सुख मनोरंजक यात्रा का योग है।
शत्रु बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। मानसिक संतोष और हर्षदायक वातावरण रहेगा।
मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। धार्मिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। कार्यो की अधिकता रह सकती है।
आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। यात्रा में सावधानी व सतर्कता बांछनीय है। नवीन कार्यो में विचार विमर्श होगा। प्रतिष्ठा बढे़गी।
उदर विकार तथा रक्त पीड़ा से तकलीफ हो सकती है। सोचे हुये कार्यो में अनावश्यक विरोध हो सकता है। पत्राचार में सावधानी रखें।
नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या नियमित रहेगी। अतिथि आगमन हो सकता है। यश मिलेगा।
कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। परिश्रम अधिक करना होगा। साहस पराक्रम बढ़ेगा।
संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। मनोवांछित सफलता मिलने का योग है। वाणी कटुता आपके कार्य में व्यवधान कर सकती है। संयम से कार्य करें।
रक्त संबंधियों, पड़ोसियों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। उदर विकार रह सकता है।
कार्य व्यस्तता अधिक रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रिय संदेश प्राप्त होगा। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। यश प्राप्त होने का योग है।
नये संबंधों का लाभ होगा। मांगलिक कार्यो पर विचार होगा। परिश्रम की अधिकता रह सकती है। प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा।
किसी अधिकारी के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। समझौता की नीति अपनाने से लाभ होगा। मानसिक चिन्ता रह सकती है। फिजूल खर्च बढे़गा।
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मिलनसार, धार्मिक, प्रवृत्ति का होगा। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगा। माता पिता का विशेषभक्त होगा। प्रवास का शौकीन होगा। मनोरंजन, आमोद प्रमोद का शौकीन होगा।
आश्विन कृष्ण चर्तुदशी को मघा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, के भाव में मंदी होगी। गुड़ खांड़ शक्कर, कालीमिर्च, धनियां, बादाम, लहसुन, प्याज, अदरक, के भाव में तेजी होगी। सरसों, अलसी, अरंडी, के भाव में नरमी रहेगी। भाग्यांक 8065 है।