- Hindi News »
- Religion »
- Aaj Ka Rashifal 18 January 2026 Horoscope Prediction Today Hindi
Aaj Ka Rashifal 18 January: तुला राशि वाले रहें शत्रुओं से सावधान; जानें किन 5 राशियों को आज होगा धन लाभ
Astrology Predictions: 18 जनवरी को मेष राशि वालों के लिए उन्नति के द्वार खुल रहे हैं वहीं वृषभ राशि वालों को निवेश में सावधानी बरतनी होगी। यहां पढ़िए आज अपनी राशि का सटीक भविष्यफल और लकी नंबर।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today horoscope 18 january: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हर दिन हमारे जीवन को प्रभावित करती है। 18 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
आइए विस्तार से जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा जी से मेष से मीन तक का सटीक भविष्यफल।
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आपको धैर्य के साथ निभाना होगा। पाखंडी लोगों से दूरी बनाए रखें और धार्मिक कार्यों में रुचि लें। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और भाइयों के सहयोग से आपके उन्नति के रास्ते खुलेंगे। अपने कार्य करने के तौर-तरीकों में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 4 मार्च को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानें करियर और सुख-समृद्धि का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 04 March 2026: कन्या और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन
Birthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Aaj Ka Rashifal 3 March: मंगलवार को वृषभ और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
लकी नंबर: 5, लकी कलर: लाल
वृषभ राशिफल (Taurus)
वृष राशि वालों को आज विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित रखें और बिना मांगे किसी को सलाह न दें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक चिंताएं दूर होंगी। लेन-देन में सावधानी बरतें।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: नीला
मिथुन राशिफल (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य आज पूर्ण होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप नए कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। मेहनत के मुकाबले लाभ की मात्रा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण (ट्रांसफर) की संभावना बन रही है। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। महिलाओं के सहयोग से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
लकी नंबर: 7, लकी कलर: केसरी
कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन काफी शुभ है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके मनोबल में वृद्धि होगी। पढ़ाई में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि सहपाठियों पर आँख मूंदकर भरोसा करने से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना आज आपके लिए जरूरी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी विशेषकर उनके लिए जो घर से दूर रहकर कार्य कर रहे हैं।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: क्रीम
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
सिंह राशिफल (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का फल आपको लाभ के रूप में मिलेगा। आज आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा और सरल भाषा का प्रयोग करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम है आपको पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: संतरी
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope: 19 से 25 जनवरी 2026 तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? जानें मेष से मीन तक का हाल
कन्या राशिफल (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए नए कार्य की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। विशेष रूप से रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और पारिवारिक सहयोग से पुरानी चिंताएं दूर होंगी। सरकारी दस्तावेजों को सावधानी से संभालें और किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच लें। सहकर्मियों के सहयोग से नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: फिरोजा
तुला राशिफल (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज कार्य को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अजनबी लोगों से दूरी बनाए रखें वे आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें और अपने विवेक का इस्तेमाल करें। शाम के बाद कार्यों में गति आएगी और आपको सफलता मिलना शुरू होगी।
लकी नंबर: 5, लकी कलर: आसमानी
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि के घर में आज मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक रूप से खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि अचानक पारिवारिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें, थोड़े से प्रयत्न से धन लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी-जुकाम आपको परेशान कर सकता है।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: सफेद
धनु राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का है। व्यापार में निवेश करने से लाभ होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। आप भूमि या भवन खरीदने की योजना बना सकते हैं। खेल और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उन्नतिदायक है। दोपहर के बाद किसी लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: भूरा
मकर राशिफल (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज संचार के नए साधन उपलब्ध होंगे। व्यापार में समय देने से अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हैं तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जो लोग लॉटरी या सट्टा जैसे कार्यों में रुचि रखते हैं, उन्हें धन लाभ हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। परिवार के प्रति आपका व्यवहार प्रेमपूर्ण रहेगा।
लकी नंबर: 8, लकी कलर: नीला
कुंभ राशिफल (Aquarius)
कुंभ राशि वालों का भाग्य आज सातवें आसमान पर रहेगा। अधूरे कार्य आसानी से पूरे होंगे और स्वभाव में चंचलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। समाज और परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय शिक्षा में उन्नति का है। पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। कम मेहनत में भी आज आपको अच्छे धन लाभ की प्राप्ति होगी।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: पीला
मीन राशिफल (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज यात्रा के योग बन रहे हैं, जो काफी लाभकारी सिद्ध होगी। धन प्राप्ति के सुगम संकेत मिल रहे हैं। यदि आप वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन और मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। हालांकि पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता बनी रह सकती है।
लकी नंबर: 7, लकी कलर: हरा

Aaj ka rashifal 18 january 2026 horoscope prediction today hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसे 164 भारतीयों की वापसी, एकनाथ शिंदे बने ‘संकटमोचक’
Mar 04, 2026 | 10:38 AMHoli 2026: भारत नहीं यह छोटा सा देश है रंगों का सबसे बड़ा दीवाना, जानें कौन से देश धूमधाम से मनाते हैं होली?
Mar 04, 2026 | 10:37 AMसिर्फ 1 महीने में रुक सकता है हेयर फॉल और रेगुलर होंगे पीरियड्स! बस डाइट में शामिल करें ये 1 चीज
Mar 04, 2026 | 10:34 AMNora Fatehi Troll: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नोरा फतेही का भावुक वीडियो, बोले- लोगों ने सुनना-समझना छोड़ दिया
Mar 04, 2026 | 10:29 AMइजराइल-ईरान युद्ध का भारत पर भी बड़ा असर! मुंबई के पोर्ट पर फंसे 1000 से ज्यादा कंटेनर, करोड़ों का नुकसान
Mar 04, 2026 | 10:26 AMमिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच ओमान की खाड़ी में भारत ने उतारी वारशिप, अलर्ट मोड में इंडियन नेवी
Mar 04, 2026 | 10:23 AMGold-Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, गोल्ड 2000 तो सिल्वर 5500 रूपए हुआ महंगा
Mar 04, 2026 | 10:16 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














