1 अगस्त का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन शुक्रवार हैं। जो मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन-दौलत, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला हैं। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। मित्रता लाभदायक सिद्ध होगी।
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला हैं। आत्मविश्वास की कमी से महत्वपूर्ण निर्णय लंबित होंगे। दूसरों की बातों में आकर अपनों को नाराज कर लेंगे। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। निजी पुरूषार्थ प्राप्त होगा।
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अटके काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। नया काम शुरू करेंगे। निर्माण संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज पूर्ण होने का योग प्रबल है।
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। समय के साथ कार्यशैली में बदलाव करें। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपना काम स्वयं करें। राजकीय कार्यों में समस्या हल होगी। साहस एवं पुरूषार्थ की वृद्धि होगी।
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है ।मन की बात करीबी से कह देने से तनाव कम होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें। प्रिय अतिथि का आगमन होगा। समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा का योग है।
आज का दिन आपके लिए सभलकर रहने की जरूरत है। विरोधियों से सावधान रहें। मनोरंजन, भ्रमण, आमोद प्रमोद के साधानों की पूर्ति होगी। लाभ होगा।
आज का दिन आपके लिए सभलकर रहने की जरूरत है। समय पर काम पूरा नहीं होने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पडे़गी। मानसिक संतुलन बना रहेगा। लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है।
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। अपनों के व्यवहार से खिन्नता होगी। मामूली बातों को तूल देने से रिश्तों में दरार पड़ सकती है। शारीरिक पीडा हो सकती है। परिश्रम रहेगा।
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। पुराने मामले सुलझेगें। धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आजीविका प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी। घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। सुख सुविधाओं की पूर्ति होगी। संपर्क सूत्र बढेंगे। यश मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए संयम रहने की जरूरत हैं। वाणीं पर नियंत्रण रखें। अधिकारी काम की आलोचना करेंगे। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। श्रम से अधिक कार्य करना पडे़गा। पराक्रम बना रहेगा।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा स्थगित करनी पडे़गी। सबकी सलाह से आगे बढ़ना लाभदायी रहेगा। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवादों को टालना हितकर रहेगा। श्रम अधिक रहेगा।
आज जन्म लिये बालक संकोची, एकांतप्रिय, परोपकारी तथा मधुरभाषी होगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। नौकरी में सफलता प्राप्त करेगा। जन्म स्थानसे दूर अपना भाग्योदय करेगा। आय के एक से अधिक साधान रहेंगे। माता पिता का भक्त होगा।
श्रावण शुक्ल अष्टमीं को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, तिल, उड़द के भावों में मंदी होगी। सरसों, अरंडी, वनस्पति, घी, गुड, शक्कर के भाव में घटाबढ़ी रहेगी। जीरा, धनियां, लालमिर्च के भाव में समता रहेगी। वायदा विचार आज 11 बजकर 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें। भाग्यांक 7163 है।