- Hindi News »
- Photos »
- Devotees Accept Bappas Prasad In An Inverted Umbrella In Beed Ganpati Temple
एक ऐसी भी अनोखी परंपरा, यहां गणपति मंदिर में उल्टे छाते में स्वीकारते है श्रद्धालु बप्पा का प्रसाद
Beed Ganpati Mandir: राज्य में वैसे तो गणेशजी के कई अनोखे गणेश जी के मंदिर है लेकिन बीड के गणपति की परंपरा सबसे अनोखी है। यहां पर भक्त पूजा के बाद प्रसाद के लिए छाते को उल्टा करके स्वीकार करते है।
- Written By: दीपिका पाल
बीड गणपति जी की अनोखी परंपरा (सौ. डिजाइन फोटो)

Beed Ganpati Mandir: गणेश उत्सव का दौर चल रहा है यह भगवान श्रीगणेशजी की भक्ति के खास उत्सव में से एक है। महाराष्ट्र में इस उत्सव का अलग ही महत्व होता है। राज्य में वैसे तो गणेशजी के कई अनोखे गणेश जी के मंदिर है लेकिन बीड के गणपति की परंपरा सबसे अनोखी है। यहां पर भक्त पूजा के बाद प्रसाद के लिए छाते को उल्टा करके स्वीकार करते है। चलिए जानते है विस्तृत रूप से इस परंपरा के बारे में।

दरअसल महाराष्ट्र के बीड जिले के नवगण राजुरी गांव में नौ गणपति (गणेश प्रतिमाएं) स्थापित हैं, जो इस स्थान को "नवगण राजुरी" नाम दिलाता है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार मुख वाली अनोखी प्रतिमा वाले मंदिर में दर्शन के लिए आते है। बताया जाता है कि, इस मंदिर की स्थापना ब्रह्मदेव द्वारा की गई थी और इस मंदिर का संबंध रामायण काल से जुड़ा हुआ है। जब प्रभु श्री राम ने भी सीता की खोज के बाद इन गणपतियों के दर्शन किए थे।
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका

नवगण गणेश मंदिर की यह परंपरा काफी अनोखी है जो लगभग 100 वर्ष से चली आ रही है। इस परंपरा में गणपति जी की पूजा करने के बाद प्रसाद को छत से फेंका जाता है. इस प्रसाद को लेने के लिए भक्त उल्टा छाता लेकर खड़ा होते हैं।

इन गणेश मंदिर में गौरी पूजन के दौरान बड़ी मात्रा में प्रसाद बनाया जाता है, जिसे मंदिर के पुजारी श्रद्धालुओं को फेंककर प्रसाद का वितरण करते हैं। प्रसाद को पाने के लिए भक्तों की लंबी भीड़ लगती है तो वहीं पर गणेश जी के इस मंदिर के आसपास बने घरों से प्रसाद भक्तों को दिया जाता है।

बताया जाता है कि, परंपरा में परिवर्तन हुआ है पहले प्रसाद को पगड़ी या धोती में स्वीकार किया जाता था। समय के साथ बदलती परंपरा में लोगों ने छतरी उल्टी कर प्रसाद स्वीकार करना शुरू किया। इस परंपरा को आज भी बरकरार रखा गया है औऱ बड़ी संख्या में भक्त आज भी बप्पा का प्रसाद पाने के लिए पहुंचते है।
Devotees accept bappas prasad in an inverted umbrella in beed ganpati temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM


















