- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Neet Scam Aiims Jodhpur Fake Candidate Exposed
NEET फर्जीवाड़ा में एक और खुलासा! डमी से पास होकर 5 साल तक AIIMS में पढ़ता रहा छात्र, रिश्तेदार की शिकायत से खुला पूरा राज
एम्स जोधपुर में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां छात्र संदीप गोरा ने 2020 NEET में डमी से परीक्षा दिलवाई। पुलिस ने पढ़ाई कर रहे एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तार से जांच चल रही है।
- Written By: सौरभ शर्मा

एम्स जोधपुर में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा
जोधपुर: राजस्थान में मेडिकल एडमिशन से जुड़ा एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक छात्र ने NEET परीक्षा में खुद की जगह डमी भेजकर एम्स जोधपुर में दाखिला लिया और पिछले पांच साल से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को यह जानकारी तब मिली जब उसके ही रिश्तेदार ने पूरे मामले की शिकायत हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई। जांच में जैसे-जैसे परतें खुलीं, सच सामने आता गया। जब पुलिस उसे पकड़ने एम्स पहुंची तो छात्रों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन आखिरकार देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डमी परीक्षार्थी खुद भी मेडिकल का छात्र है और भरतपुर के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। अब यह मामला केवल एक छात्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह मेडिकल प्रवेश प्रणाली में एक बड़ी चूक को उजागर कर रहा है। पुलिस इस पूरे रैकेट की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसे और कितने मामले सामने आ सकते हैं, और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फर्जीवाड़े की परतें खुलीं, एडमिट कार्ड ने पकड़ा झूठ
पुलिस को यह इनपुट मिलने के बाद जांच शुरू की गई कि छात्र ने NEET परीक्षा 2020 में खुद नहीं दी थी। जांच में सामने आया कि एडमिट कार्ड पर जिस तस्वीर के साथ छात्र ने परीक्षा दी थी, वह तस्वीर संदीप गोरा की नहीं थी। पुष्टि होने के बाद जयपुर कमिश्नरेट और चोमू थाना पुलिस की टीम एम्स जोधपुर पहुंची। वहां काफी देर तक हंगामा हुआ, लेकिन अंत में छात्र को हिरासत में लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक IT कंपनी में धर्म परिवर्तन का खौफनाक खेल! लिपस्टिक छोड़ने से छत पर रंगरेलियां तक, SIT का बड़ा खुलासा
अकोला में विवाहिता की अधजली लाश मामले का पर्दाफाश; हत्यारा पति, सास और एक अन्य गिरफ्तार, 13 तक पुलिस रिमांड
‘नहीं चलने देंगे IT कंपनियों में धर्मांतरण का रैकेट’, नासिक मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान
Sambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
राजस्थान में फिर गरजा गुर्जर आंदोलन: पीलूपुरा महापंचायत से तय होगी अब आगे की राह
छात्रों का विरोध, रात में हुई गिरफ्तारी
जब पुलिस छात्र को पकड़ने एम्स परिसर में पहुंची, तो वहां मौजूद छात्रों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। बावजूद इसके पुलिस ने कार्यवाही जारी रखी और देर रात आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस डमी परीक्षार्थी से भी पूछताछ कर रही है जो कि खुद भी मेडिकल का छात्र है और एक अन्य कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।
Rajasthan neet scam aiims jodhpur fake candidate exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अहिल्यानगर में अतिक्रमण पर सख्ती, दोबारा कब्जा करने पर केस दर्ज करने की प्रशासन की चेतावनी
Apr 10, 2026 | 03:41 PMIPL 2026 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, Wanindu Hasaranga हुए टूर्नामेंट से बाहर
Apr 10, 2026 | 03:41 PMSamsung के नए 5G फोन की पहली सेल शुरू, बिना डाउन पेमेंट घर लाएं
Apr 10, 2026 | 03:39 PMपिंपरी-चिंचवड़ मनपा में 52 करोड़ का घोटाला आरोप; फर्जी बिल, जाली हस्ताक्षरों से ‘तिजोरी पर डाका’!
Apr 10, 2026 | 03:39 PMआरसीबी के जुनून में डूबा परिवार, बेटे का नाम ‘विराट’ रख किया अनोखा नामकरण समारोह
Apr 10, 2026 | 03:38 PMऋषिकेश में गंगा की तेज धार में फंसे कुत्ते का रेस्क्यू, वीडियो देख भावुक हुए लोग
Apr 10, 2026 | 03:26 PMसोलापुर में बाल विवाह की दर्दनाक कहानी: 14 साल की लड़की ने शादी के चार माह बाद की आत्महत्या
Apr 10, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














