- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Mangalwedha Child Marriage 14 Year Old Girl Suicide Case
सोलापुर में बाल विवाह की दर्दनाक कहानी: 14 साल की लड़की ने शादी के चार माह बाद की आत्महत्या
- Written By: आंचल लोखंडे
Mangalwedha Suicide Case: सोलापुर के मंगलवेढ़ा में 14 साल की नाबालिग लड़की ने बाल विवाह और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति और ससुर समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

Solapur Police (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Child Marriage Case: एक तरफ हम 21वीं सदी के प्रगत महाराष्ट्र की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ बाल विवाह की अनैतिक प्रथा अभी भी खत्म नहीं हुई है। यह भयानक वास्तविकता और दिल दहला देने वाली घटना सोलापुर जिले के मंगलवेढ़ा से सामने आई है। यहां एक 14 साल की लड़की ने शादी के सिर्फ चार माह बाद ही आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है और अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या कानून का कोई डर बचा है या नहीं?
मंगलवेढ़ा तालुका के बावची और निम्बानी इलाके में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मात्र 14 साल की एक नाबालिग लड़की की शादी चार महीने पहले कम उम्र में ही कर दी गई थी। इतनी छोटी उम्र में ही उसके कंधों पर जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारियां डाल दी गईं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
ससुराल वालों की प्रताड़ना और आत्महत्या का कदम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस 14 साल की नवविवाहिता को उसके ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिस उम्र में वह पढ़ाई-लिखाई और सपनों की दुनिया में होना चाहिए था, उसी उम्र में उसे ससुराल की यातनाएं झेलनी पड़ीं। आखिरकार, इस लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का कठोर कदम उठा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
रील स्टार रोहिणी पराध्ये ने क्यों की आत्महत्या? मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को तलाश रही सोलापुर पुलिस
सावधान! बाल विवाह में गए मेहमानों और पुरोहितों पर भी होगी FIR; अदिति तटकरे ने दी कड़ी चेतावनी
अमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
Honey Trap Case: रेप केस में फंसाने की धमकी देकर बिजनेसमैन से 90 लाख ऐंठे, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
पति और ससुर गिरफ्तार
इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। मंगलवेढ़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है और पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय बोरिगिड़े इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर 14 साल की लड़की का बाल विवाह कैसे हो गया? क्या गांव के जिम्मेदार लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी? क्या व्यवस्था किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा? बाल विवाह रोकने के लिए सख्त कानून होने के बावजूद, चोरी-छिपे होने वाली ऐसी शादियां आज भी कई मासूम बच्चियों की जिंदगी के लिए खतरा बनी हुई हैं।
Solapur mangalwedha child marriage 14 year old girl suicide case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














