-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Gurjar Andolan Pilupura Mahapanchayat Vijay Bainsla Warning
राजस्थान में फिर गरजा गुर्जर आंदोलन: पीलूपुरा महापंचायत से तय होगी अब आगे की राह
- Written By: सौरभ शर्मा
राजस्थान में फिर तेज हुआ गुर्जर आंदोलन, 8 जून को पीलूपुरा में महापंचायत तय। विजय बैंसला की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट, इसके लिए गांव-गांव में पीले चावल बांटे जा रहे है।

राजस्थान में फिर गरजा गुर्जर आंदोलन (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की गर्माहट से तपने लगी है। आरक्षण को लेकर वर्षों से चल रही मांगें अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही हैं। भरतपुर के पीलूपुरा में 8 जून को होने वाली महापंचायत को लेकर तैयारी जोरों पर है और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गांव-गांव जाकर आमंत्रण दिए जा रहे हैं, और चेतावनी भी दी जा चुकी है कि इस बार वार्ता समाज के सामने ही होगी। माहौल में तनाव तो है, लेकिन आंदोलन की रणनीति बेहद साफ और सधी हुई नजर आ रही है।
गुर्जर आंदोलन का यह स्थल पीलूपुरा इतिहास में पहले भी कई बार आंदोलन का केंद्र रहा है। इस बार समिति इसे प्रतीक स्थल के रूप में उपयोग कर रही है, जिससे समुदाय में एकजुटता का संदेश भी जा रहा है। सामाजिक लामबंदी के इस प्रयास को देखते हुए प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि शांतिपूर्ण आयोजन के नाम पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है।
राजस्थान में आरक्षण को लेकर फिर से हलचल
गुर्जर आरक्षण को लेकर फिर से आंदोलन की हलचल तेज हो गई है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने 8 जून को भरतपुर जिले के पीलूपुरा में महापंचायत करने का ऐलान किया है। इस महापंचायत में आरक्षण से जुड़े मसलों पर सरकार से बातचीत का रुख तय किया जाएगा। समिति की ओर से गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं और समाज के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन ने बैठकें शुरू कर दी हैं और समाज के नेताओं से संपर्क साधा है। हालांकि, समिति की ओर से साफ कर दिया गया है कि अब किसी बंद कमरे में सरकार से कोई बातचीत नहीं होगी। बातचीत होगी तो समाज के बीच खुले मंच पर होगी। समिति का यह भी कहना है कि सरकार को बातचीत का रूट पहले ही बता दिया गया है, और जो भी अधिकारी या प्रतिनिधि बात करना चाहते हैं, वे उसी रास्ते से आकर संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
Rajasthan News: राजस्थान में सनसनी! कार में मृत मिले डॉक्टर, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
सरकार को 8 जून तक का वक्त
समिति ने सरकार को 8 जून तक का समय दिया है ताकि वह अपनी बात स्पष्ट रूप से सामने रख सके। समिति का कहना है कि अगर इस तय समय तक सरकार की ओर से कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आता, तो पीलूपुरा की महापंचायत में आगामी आंदोलन की दिशा और स्वरूप पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे…BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान फिर चर्चा में
प्रशासन ने वार्ता का दिया न्योता
प्रशासन की ओर से वार्ता का प्रयास किया गया है और गुर्जर समाज से कहा गया है कि किसी भी तरह की स्थिति को टालने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाया जाए। प्रशासन का कहना है कि सरकार के दरवाजे बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं और शांति बनाए रखना सभी की प्राथमिकता है।
Rajasthan gurjar andolan pilupura mahapanchayat vijay bainsla warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














