आरसीबी के जुनून में डूबा परिवार, बेटे का नाम ‘विराट’ रख किया अनोखा नामकरण समारोह

RCB Fan Baby Name Virat : महाराष्ट्र के एक परिवार ने अपने बेटे का नाम ‘विराट’ रखकर आरसीबी के प्रति प्यार जताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A Maharashtra family named their baby ‘Virat’ and held an RCB-themed naming ceremony.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

RCB Theme Naming Ceremony : महाराष्ट्र के एक क्रिकेट प्रेमी परिवार ने रोयल चैलेंजर बेंलगोर के प्रति अपने गहरे लगाव को अनोखे अंदाज में जाहिर किया है। इस परिवार ने अपने नवजात बेटे का नाम ‘विराट’ रखा, जो भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली से प्रेरित है।

खास बात यह रही कि नामकरण समारोह को पूरी तरह आरसीबी की रेड-ब्लैक थीम पर आयोजित किया गया। माता-पिता दोनों ही आरसीबी के कट्टर फैन हैं और उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि अगर बेटा हुआ तो उसका नाम ‘विराट’ ही रखा जाएगा।

महाराष्ट्र के एक परिवार ने अपने बेटे का नाम ‘विराट’ रखा

इस खास मौके का वीडियो इंस्टाग्राम पर gaurimahadik1 नामक हैंडल से शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दंपति अपने बेटे के नाम का खुलासा बेहद क्रिएटिव तरीके से करते हैं।

वे सीधे नाम बोलने की बजाय आरसीबी की जर्सी के जरिए रिवील करते हैं। जैसे ही जर्सी खोली जाती है, उस पर ‘विराट’ नाम लिखा नजर आता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठते हैं।

यह वीडियो आरसीबी फैंस अपने जुनून और क्रिएटिविटी का उदाहरण

आरसीबी फैंस अपने जुनून और क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं। ‘Ee Sala Cup Namde’ जैसे नारों से लेकर घर सजाने और खास मौकों को टीम के रंग में रंगने तक, फैंस हर तरीके से अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं।

यह वायरल वीडियो भी इसी जुनून का एक शानदार उदाहरण बनकर सामने आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस अनोखे नामकरण समारोह की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बच्चे को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com