ऋषिकेश में गंगा की तेज धार में फंसे कुत्ते का रेस्क्यू, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Rishikesh Dog Rescue Video ; ऋषिकेश में गंगा नदी की तेज धार में फंसे एक कुत्ते को राफ्टिंग टीम ने सुरक्षित बचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
A rafting team rescued a stranded dog from the strong currents of the Ganga in Rishikesh.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rafting Team Saves Dog : उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच फंसे एक आवारा कुत्ते के रेस्क्यू को दिखाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के पास हुई, जहां अचानक पानी बढ़ने से कुत्ता नदी के बीच एक छोटी चट्टान पर फंस गया था। तेज धाराओं के बीच उसके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था और किनारे खड़े लोग बेबस होकर यह नजारा देख रहे थे।

राफ्टिंग के दौरान लोगों ने किया कुत्ते का रेस्कयू

इसी दौरान एक राफ्ट संचालक और उसकी टीम की नजर उस कुत्ते पर पड़ी और उन्होंने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @saveastray.noida हैंडल से शेयर किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राफ्टिंग टीम तेज बहाव के बीच कुत्ते तक पहुंचती है। एक सदस्य सावधानी से राफ्ट से उतरकर पत्थर पर पहुंचता है, कुत्ते को शांत करता है और फिर रस्सियों की मदद से उसे सुरक्षित राफ्ट में उठा लेता है। इसके बाद उसे बिना किसी चोट के सुरक्षित किनारे पर लाया जाता है।

लोगों ने इस साहसिक कदम की जमकर तारीफ की

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस साहसिक कदम की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे “मानवता की मिसाल” बताया, तो कुछ ने आवारा जानवरों को अपनाने की अपील की।

एक यूजर ने लिखा कि जानवर बेहद मासूम होते हैं और हमें उनकी मदद करनी चाहिए। वहीं, कई लोगों ने रेस्क्यू टीम को दुआएं और शुभकामनाएं दीं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मुश्किल हालात में भी इंसानियत और करुणा जिंदा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com