-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Lsg Spinner Wanindu Hasaranga Ruled Out Of Ipl 2026
IPL 2026 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, Wanindu Hasaranga हुए टूर्नामेंट से बाहर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Wanindu Hasaranga: श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। अब जल्द ही उनकी जगह नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया जाएगा।

वानिंदु हसरंगा (फोटो-सोशल मीडिया)
Wanindu Hasaranga Ruled Out Of IPL 2026: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। लखनऊ की टीम चोटिल श्रीलंकाई लेग-स्पिनर वानिंदु हसरंगा की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की तैयारी में है। टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने गुरुवार को बताया कि फ्रेंचाइजी अगले 24 से 48 घंटों के भीतर हसरंगा के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर देगी।
कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मूडी ने कहा, “हम इस बात के लिए तैयार हैं कि हसरंगा अब हमारे साथ नहीं जुड़ पाएंगे। हम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं, और इस बारे में घोषणा अगले 24 से 48 घंटों में कर दी जाएगी।”
Wanindu Hasaranga की जगह जॉर्ज लिंडे को किया जा सकता है शामिल
‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ को मिली जानकारी के अनुसार, साउथ अफ्रीकी स्पिनर जॉर्ज लिंडे को हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
जॉर्ज लिंडे ने अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज की चार पारियों में केवल एक ही विकेट हासिल किया था। वह टी20 विश्व कप में भी खेल चुके हैं। बीते 12 महीनों में वह एसएस20, ‘द हंड्रेड’, ‘मेजर लीग क्रिकेट’ और पीएसएल जैसी विभिन्न फ्रेंचाइजी लीगों का भी हिस्सा रहे हैं।
Wanindu Hasaranga को लखनऊ ने 2 करोड़ में किया था शामिल
एलएसजी ने पिछले ऑक्शन में हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन चोटिल होने के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाए। हसरंगा फरवरी में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के पहले ही मैच में अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हसरंगा ने श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में होने वाले अनिवार्य फिटनेस टेस्ट को पास नहीं किया था, जबकि आईपीएल में शामिल होने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने हेतु यह टेस्ट पास करना अनिवार्य था।
यह भी पढ़ें: मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
हसरंगा ने आईपीएल करियर में कुल 37 मैच खेले हैं, जिसमें 24.32 की औसत के साथ 46 विकेट लिए। इस दौरान 1 बार ‘फाइव विकेट हॉल’ हासिल किया है। पिछले सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जबकि 2021 से 2023 तक वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे।
Lsg spinner wanindu hasaranga ruled out of ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














