- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Bhajanlal Cabinets Big Decision 9 Districts And 3 Divisions Formed During Gehlots Rule Abolished
राजस्थान: भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, गहलोत राज में बने इन 9 जिलों और 3 संभाग का किया खत्म
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बीते गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए 20 नए जिलों को लेकर बड़ा फैसला करते हुए इन 20 में से 8 जिलों को यथावत रखते हुए बाकी नए संभागों को खत्म करने का फैसला किया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा (सोर्स:ट्विटर)
जोधपुर : राजस्थान से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां की भजनलाल सरकार ने बीते गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए 20 नए जिलों को लेकर बड़ा फैसला करते हुए इन 20 में से 8 जिलों को यथावत रखते हुए बाकी नए संभागों को खत्म करने का फैसला किया है। इस तरह भजनलाल सरकार ने गहलोत राज में बने 9 जिले और 3 संभाग को सरकार ने फिलहाल खत्म कर दिया है।
इस बाबत आज कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और सुमित गोदारा ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि बीते कांग्रेस सरकार में बनाए 20 नए जिलों को लेकर भजनलाल सरकार ने बड़ा निर्णय करते हुए इन 20 में से 8 जिलों को यथावत रखा है। जबकी 9 जिले और 3 संभाग को खत्म किया है।
देश की ख़बरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
इस तरह भजनलाल सरकार ने गहलोत राज में बनाए गए 9 जिले और तीन संभाग खत्म किए हैं। निरस्त किए गए जिलों के नाम हैं – दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, सांचौर। वहीं किबालोतरा, व्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलौदी और सलूम्बर ये जिले यथावत रहेंगे।
फिलहाल राजस्थान में कुल 41 जिले और 7 संभाग
जानकारी दें कि, राजस्थान का साल 1956 में गठन हुआ था। इसके बाद से लंबे समय तक राजस्थान में कुल 26 जिले ही थे। लेकिन बाद में 7 और नए जिलों का गठन हुआ था, लेकिन पूर्व की गहलोत सरकार ने कार्यकाल समाप्ती के अंतिम समय में 17 नए जिले बनाने और 3 संभाग बनाने का निर्णय किया। बीते कांग्रेस की गहलोत सरकार ने आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले जिलों के गठन की घोषणा की थी।
राजस्थान की ख़बरों के लिए क्लिक करें
वहीं इन जिलों के गठन को लेकर भजनलाल कैबिनेट की कमेटी में चर्चा हुई। जिसमें कमेटी ने यह पाया कि, इन बाद में बनाए गये जिले व्यवहारिक नहीं है। ऐसे में अब राजस्थान में 7 संभाग और कुल 41 जिले ही रहेंगे। वहीं इस तरह से भजनलाल सरकार ने गहलोत राज में बनाए गए 9 नए जिलों, 3 नए संभागों- बांसवाड़ा, सीकर और पाली संभाग को समाप्त करने का निर्णय किया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Rajasthan bhajanlal cabinets big decision 9 districts and 3 divisions formed during gehlots rule abolished
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














