-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Kota Medical College An Attendant With The Same Name Doctor Make Wrong Operation Surgery
Rajasthan के हॉस्पिटल में गंभीर लापरवाही का मामला, बेटे की सर्जरी कराने आया था पिता; डॉक्टरों ने उसी का कर डाला ऑपरेशन
- Written By: सौरभ शर्मा
Rajasthan के कोटा मेडिकल कॉलेज से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां पर मेडिलक स्टाफ ने एक नाम होने की वजह से गलत आदमी की सर्जरी कर डाली।

कोटा में बेटे का ऑपरेशन कराने गए पिता की सर्जरी कर डाली (सोर्स - सोशल मीडिया)
कोटा: राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी अस्पतालों की लापरवाह व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक व्यक्ति अपने बेटे का इलाज कराने आया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसी की सर्जरी कर डाली। ऑपरेशन थियेटर के बाहर बैठे अटेंडेंट ने सिर्फ अपना नाम सुनकर हाथ उठाया और डॉक्टरों ने बिना कोई पुष्टि किए उसे बेहोश कर दिया और ऑपरेशन शुरू कर दिया। जब तक गलती का एहसास हुआ, उसके हाथ में चीरा लगाया जा चुका था। बाद में टांके लगाकर उसे बाहर बैठा दिया गया।
यह मामला कोटा के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का है, जहां कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक मरीज जगदीश की सर्जरी होनी थी। लेकिन नाम की समानता के चलते डॉक्टरों ने एक और जगदीश को, जो अटेंडेंट था, ऑपरेशन थियेटर में ले जाकर फिस्टुला बनाने की तैयारी शुरू कर दी। नाम पुकारे जाने पर उसने हाथ उठाया और इसी आधार पर उसे अंदर बुला लिया गया। आईडी जांच की बजाय केवल नाम पूछने पर भरोसा करना इतना बड़ा कदम बन जाएगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं था।
मामले को दबाने की कोशिश
जब गलती का पता चला तो डॉक्टरों ने बिना पूरी प्रक्रिया किए टांके लगा दिए और व्यक्ति को बाहर भेज दिया गया। मरीज के परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इस पूरे मामले को छुपाने की कोशिश की और शिकायत दर्ज होने के बाद ही यह मामला सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
जांच कमेटी का गठन
घटना उजागर होने के बाद मेडिकल कॉलेज की ओर से जांच कमेटी बना दी गई है। हालांकि विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने घटना को नकारा है, लेकिन शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट और साक्ष्य अब प्रशासन के पास मौजूद हैं और उन्हें कार्रवाई की उम्मीद है।
राजस्थान की अन्य जरूरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
यह घटना न सिर्फ एक गंभीर लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में किस तरह छोटी सी चूक किसी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
Kota medical college an attendant with the same name doctor make wrong operation surgery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
R Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Jul 11, 2026 | 10:17 AMDatia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 10:16 AMWimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
Jul 11, 2026 | 10:09 AMसड़कें या स्विमिंग पूल? संभाजीनगर में वीआईपी मार्ग पर गड्ढों की गहराई नाप रहे हैं बेबस वाहन चालक!
Jul 11, 2026 | 10:05 AMCalcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
Jul 11, 2026 | 10:03 AMपुणे में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई: SDM-तहसीलदार सहित 15 अधिकारी निलंबित; पूरे राज्य में होगी जांच
Jul 11, 2026 | 10:00 AMमॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
Jul 11, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














