-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Khatushyamji Devotees Attacked Shopkeepers Women Assault Video Viral
खाटूश्याम में हुई बर्बरता की पीड़ितों ने सुनाई आपबीती, बोलीं- जमकर भांजी लाठियां
- Written By: सौरभ शर्मा
सीकर जिले के खाटूश्याम मंदिर में जिन श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई है वो मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले थे, घटना का वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में आया था, अब पीडितो ने इसकी आपबीती बताई है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन से पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ हुई थी खाटूश्याम में मारपीट (फोटो- सोशल मीडिया)
सीकर: राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर हुई मारपीट ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। बारिश के दौरान मंदिर मार्ग पर रुके श्रद्धालुओं को दुकानदारों ने लाठियों से पीटा, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके जेवर तक छीन लिए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना 8 जुलाई को हुई, जब उज्जैन से आए श्रद्धालु श्याम कुंड के पास बारिश से बचने के लिए एक दुकान के बाहर रुके थे। वहां दुकानदार ने बदतमीजी से हटने को कहा, जिस पर विवाद शुरू हो गया। महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें पीटा गया, उनके ब्लाउज और साड़ी खींचे गए, मंगलसूत्र और बालियां छीनी गईं। पीड़ितों ने पुलिस को बुलाने की कोशिश की, लेकिन सहायता समय पर नहीं मिली। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया।
श्रद्धालुओं की पीड़ा: हम बस बारिश से बचना चाहते थे
पीड़िता निक्की जादम ने बताया कि वे केवल कुछ मिनट बारिश से बचने के लिए रुके थे, लेकिन दुकानदारों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उनकी सासू मां को डंडे से मारा गया, और बाकी श्रद्धालुओं को बेरहमी से पीटा गया। एक महिला ने कहा, उन्होंने मेरे कपड़े खींचे, गहने तोड़े और हमें सरेआम पीटा। वहीं एक बच्चा भी डरा-सहमा बोला, हम तो वहां से जा रहे थे, लेकिन दुकानदार भैया हमें मारने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, CJP का जश्न, VIDEOs देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
मीरा रोड में महिला की निजता भंग करने का आरोप, एडिटेड CCTV वीडियो वायरल; पड़ोसी पर FIR
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान: अगस्त से शुरू होगी नगर और पंचायत चुनाव प्रक्रिया, 90 दिनों के भीतर होंगे मतदान
पुलिस का एक्शन और मंदिर प्रशासन की चुप्पी
थाना प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि यह मामला मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद का है। धारा 170 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है। हालांकि, श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम में कोई मदद नहीं की और न ही घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें: खाटू श्याम में बारिश से बचने गए श्रद्धालुओं पर बरसाए लाठी-डंडे, VIDEO वायरल
खाटूश्यामजी जैसे आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं के साथ हुई इस बर्बरता ने सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग मंदिर प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Khatushyamji devotees attacked shopkeepers women assault video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा के पंधाना में 4 महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग ने किया कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Jul 27, 2026 | 09:55 AMमेदांता अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, लद्दाख जाने से पहले राजघाट पर बापू को देंगे श्रद्धांजलि
Jul 27, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
Jul 27, 2026 | 09:52 AMतेज प्रताप यादव पर कसता शिकंजा! मर्डर अटेम्प्ट समेत BNS की 12 धाराओं में फंसे, क्या अब होगी उम्रकैद?
Jul 27, 2026 | 09:47 AMYRKKH Spoiler: मायरा और मुक्ति को सबक सिखाने के लिए अरमान ने कसी कमर, हाई वोल्टेज ड्रामे से गूंजेगा घर
Jul 27, 2026 | 09:42 AMनवभारत विशेष: पेपर लीक माफिया पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 माह में सुनाएंगे फैसला
Jul 27, 2026 | 09:36 AMShare Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Jul 27, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














