YRKKH Spoiler: मायरा और मुक्ति को सबक सिखाने के लिए अरमान ने कसी कमर, हाई वोल्टेज ड्रामे से गूंजेगा घर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मायरा और मुक्ति की लगातार लड़ाई से अभिरा तनाव में है। पत्नी की बिगड़ती हालत देखकर अरमान बड़ा फैसला लेता है और दोनों बेटियों को सख्त सबक सिखाने की तैयारी करता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही अभिरा और अरमान के जीवन में एक बड़ा तूफान दस्तक देने वाला है। अब सीरियल की आगे की कहानी अभिरा और अरमान की बेटियों मुक्ति और मायरा के इर्द-गिर्द घूमने वाली हैं।

अब कहानी में पोद्दार हाउस में बवाल मचते हुए देखा जाएगा, जिसे देखकर अरमान आगबबूला हो जाएगा। सीरियल में अब अरमान और अभिरा की दोनों बेटियों मायरा और मुक्ति के रिश्ते में दरार आती हुई देखी जा सकती है। मुक्ति और मायरा छोटी-छोटी बातों के लिए झगड़ती है और ये झगड़े से पूरे घर का माहौल खराब हो जाएगा।

अरमान की सीख से संभलेगी मुक्ति और मायरा?

मुक्ति और मायरा के झगड़ा का सीधा असर अभिरा की सेहत पर होते हुए दिखेगा। जिसके बाद अरमान अपनी पत्नी की खराब हालात देखकर अपनी बेटियों को सबक सिखाने का फैसला लेता है। वो सख्त लहजे में मायरा को वॉर्न करता है कि अगर वो मुक्ति से अपना झगड़ा खत्म नहीं करती, तो उसे स्कॉलरशिप कॉम्पीटिशन से भी बैकआउट करना होगा। अरमान के इस फैसले से मायरा के होश उड़ जाते है।

अभिरा ने घर के विवाद को भी सुलझाया

इसी बीच अभिरा घर के दूसरे मामलों को भी समझदारी से संभालती नजर आती है। दिशा, मनीषा और काजल के बीच बच्चे के रंग-रूप को लेकर चल रही बहस में वह सभी को समझाती है कि किसी बच्चे का रंग नहीं, बल्कि उसका स्वस्थ और सुरक्षित होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अभिरा की यह सोच परिवार के सदस्यों को भी सोचने पर मजबूर कर देती है।

मायरा और मुक्ति का सच आया सामने

ये रिश्ता क्या कहलाता है में घरवालों के सामने मायरा और मुक्ति ऐसा व्यवहार करती हैं, मानो उनके बीच सब कुछ सामान्य हो गया हो। लेकिन अरमान और अभिरा दोनों उन्हें अकेले में फिर से झगड़ते हुए पकड़ लेते हैं। इससे दोनों को एहसास हो जाता है कि बेटियां सिर्फ दिखावे के लिए अच्छा व्यवहार कर रही थीं और उनके बीच का विवाद अब भी खत्म नहीं हुआ है।

अब दोनों बहनों को मिलेगा कड़ा सबक

बेटियों की इस हरकत से परेशान होकर अरमान और अभिरा मिलकर उन्हें एक जरूरी सीख देने का फैसला करते हैं। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों माता-पिता किस तरह मायरा और मुक्ति को रिश्तों की अहमियत समझाते हैं और क्या इससे दोनों बहनों के बीच बढ़ती दूरियां खत्म हो पाएंगी। शो के आगामी ट्रैक में पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक ड्रामे का स्तर और भी बढ़ने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com