

Share Market Opening Bell 27th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक संसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। ट्रेड के शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 573.45 अंक या 0.75 प्रतिशत की उछाल के साथ 76,633.22 पर है। वहीं, एनएसई निफ्टी 159.15 अंक या 0.67 प्रतिशत मजबूत होकर 23,926.60 पर नजर आ रहा है।
बीएसई सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों में से 29 हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जबकि एक में गिरावट देखी गई। वहीं, एनएसई निफ्टी के टॉप-50 स्टॉक में से 46 में तेजी रही, जबकि, 4 स्टॉक गिरावट के साथ कारोबार के लिए खुले।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप और लॉर्जकैप हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। डिफेंस सेक्टर में भी मामूली तेजी देखने को मिल रही है। पॉवर और एनर्जी ने सेक्टर भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है, जहां यह इंडेक्स 458 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। ऑयल और गैस में मामूली बढ़त है।
जानकारों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों का फिर से 90 डॉलर के नीचे आना बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है। अगर पश्चिम एशिया में जारी तनाव में कमी बनी रहती है और कच्चे तेल की कीमतें आगे भी नरम होती हैं, तो इससे बाजार में जारी हल्की तेजी को सहारा मिल सकता है। हालांकि, इस महीने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश रुख काफी अस्थिर रहा है और इसे लेकर निवेशक सतर्क बने हुए हैं।
अमेरिकी-ईरान के बीच हमले कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक, डब्ल्यूटीआई क्रूड 4.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 85 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 4.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.78 डॉलर प्रति बैरल पर था।
घरेलू शेयर बाजार के लिए आज कई मोर्चे पर पॉजिटिव संकेत हैं। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कम होने की खबरों से बाजार में तेजी है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बाजार के लिए अहम है। डाओ में अच्छी तेजी और घरेलू फंड्स की बड़ी खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिलेगा। वीकेंड पर आए ज्यादातर नतीजे अच्छे रहें। वहीं, शुक्रवार को बड़े सपोर्ट लेवल से घूमे निफ्टी, बैंक निफ्टी और मिड-स्मॉलकैप शेयरों में रिकवरी के संकेत बाजार के ट्रेड को बदल सकते हैं।