-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Jaipur Nurani Mosque Seal Nandpuri Road Widening Security Internet Shutdown
जयपुर में नूरानी मस्जिद सील, तनाव के बीच अतिक्रमण पर एक्शन शुरू; 3,000 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात
- Written By: अमन उपाध्याय
Jaipur Nurani Mosque Seal: जयपुर के नंदपुरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने नूरानी मस्जिद को सील कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

जयपुर नूरानी मस्जिद, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
JDA Jaipur Nurani Mosque Seal News In Hindi: राजस्थान की राजधानी जयपुर के नंदपुरी इलाके में सोमवार सुबह भारी तनाव और कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया है।
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने नंदपुरी अंडरपास के पास स्थित ‘नूरानी मस्जिद’ को सील कर दिया है और उसे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं।
सड़क चौड़ीकरण के लिए 5 धार्मिक स्थल रडार पर
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मालवीय नगर से जगतपुरा तक जाने वाली मुख्य सड़क को चौड़ा करने के उद्देश्य से की जा रही है। वर्तमान में यह सड़क केवल 25-30 फीट चौड़ी है, जिसे निर्धारित योजना के अनुसार 80 फीट किया जाना है। इस ‘राइट ऑफ वे’ में कुल पांच धार्मिक संरचनाएं आ रही हैं, जिनमें नूरानी मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग हॉल और एक मजार शामिल है। जेडीए लंबे समय से इन अतिक्रमणों को हटाने की योजना बना रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान: अगस्त से शुरू होगी नगर और पंचायत चुनाव प्रक्रिया, 90 दिनों के भीतर होंगे मतदान
Weather Update: अगले 8 घंटे रहेंगे भारी, 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
छावनी में तब्दील हुआ इलाका
इस संवेदनशील अभियान को देखते हुए जयपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 3,000 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।
सोशल मीडिया पर नजर
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि इस कार्रवाई के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और भड़काऊ वीडियो या तथ्यहीन सामग्री को शेयर करने से बचें।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक… सरकार को महंगाई से लेकर संविधान पर घेरने का प्लान, 23 दल होंगे शामिल
कार्रवाई पर शुरू हुई सियासी रार
इस प्रशासनिक एक्शन पर अब राजनीति भी गरमाने लगी है। कांग्रेस विधायक रफीक खान ने ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि जिस नूरानी मस्जिद को प्रशासन हटाने जा रहा है, वह पूरी तरह से बिल्डिंग बायलॉज और तय नियमों के अनुसार बनाई गई थी। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर सड़क चौड़ीकरण में हो रही देरी को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ लगातार पोस्ट किए जा रहे थे, जिसके बाद जेडीए ने यह कदम उठाया है।
Jaipur nurani mosque seal nandpuri road widening security internet shutdown
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














