कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में एक बॉयज हॉस्टल की मेस में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया है।
4-foot-long crocodile enters boys' hostel in Kota, sparks panic among students; video goes viral.
राजस्थान के कोटा में हॉस्टल में मगरमच्छ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kota Crocodile Viral Video: राजस्थान के कोटा से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के एक बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार दोपहर एक मगरमच्छ घुस गया। उस समय हॉस्टल की मेस में एक कुक खाना बना रहा था। जैसे ही उसने मेस में मगरमच्छ आते देखा, तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। खबर सामने आने के बाद पूरे हॉस्टल में अफरातफरी मच गई। डर के मारे बच्चे रूम से निकलकर बाहर आ गए।

हॉस्टल स्टाफ ने बताया कि यह घटना करीब दोपहर 1 बजे ही है। यह घटना कोरल पार्क के पास बताई जा रही है। दोपहर के समय कुक खाना बना रहा था, तभी लगभग चार फीट लंबा एक मगरमच्छ हॉस्टल के बेसमेंट में घुस आया।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

यह पूरी घटना मेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सीढ़ियों के सहारे मगरमच्छ सीधे मेस में घुस आया।

मेस उस समय कुक खाना बना रहा था। मगरमच्छ देखते वह बाहर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर मेस के लड़के डंडे से उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। हॉस्टल में मगरमच्छ देखते ही वहां मौजूद लोग डर गए और कुछ ही समय में पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

बगल के नाले से आया था मगरमच्छ

मगरमच्छ की जानकारी मिलते ही अगल-बगल के हॉस्टल से बड़ी संख्या में छात्र मौके पर एकत्रित हो गए। छात्रों ने मगरमच्छ पकड़ने की कोशिश की तो वह और तेजी से मेस की तरफ भागने लगा। इससे वहां और डर का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हॉस्टल के पास में ही एक बड़ा नाला होकर गुजरता है। लोगों का कहना है कि नाले से निकलकर ही मगरमच्छ हॉस्टल में आया है।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना वन विभाग दी गई। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी मौके पर मगरमच्छ रेस्क्यू करने पहुंचे। विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि कड़ी मशक्कत के बाद टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर बाद में चंबल नदी में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद हॉस्टल के कर्मचारियों और छात्रों ने राहत की सांस ली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com