अमरावती पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, अपराध शाखा को मिले दो नए यूनिट और पीआई
Police Commissioner Transfers: अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने शहर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं और अपराध शाखा को दो नए यूनिटों में विभाजित किया है।
- Written By: केतकी मोडक
अतुल वर, दिनेश दहातोंडे, सुनिल चव्हाण (सोर्स - फोटो नवभारत)
Amravati Police Commissioner Rakesh Transfers: अमरावती पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने शहर पुलिस घटक के 22 पुलिस निरीक्षकों के साथ 7 एपीआई व 28 पीएसआई ऐसे कुल 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए है। राकेश ओला ने अपराध शाखा के दो यूनिट बनाए है। यूनिट वन की जिम्मेदारी नांदगांवपेठ थाने के पीआई दिनेश दहातोंडे तथा यूनिट टू की जिम्मेदारी विशेष शाखा के अतुल वर को सौंपी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच के पीआई संदीप चव्हाण का तबादला राजापेठ थाने में किया है।
अपराधों पर लगेगा अंकुश
तत्कालीन पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी के कार्यकाल में अपराध शाखा 1, अपराध शाखा 2, विशेष अपराध शाखा और सीआईयू ऐसे चार दल कार्यरत थे। लेकिन इसके बाद पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया आए, उनके कार्यकाल में केवल अपराध शाखा का एक ही दल कार्यरत रहा। लेकिन पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने अपराध और डिटेक्शन ग्राफ का अभ्यास करते हुए फिर से अपराध शाखा के दो यूनिट बनाए हैं जिससे आगामी समय में अवैध काराबारियों पर लगाम और अपराधों का डिटेक्शन बढ़ने की संभावना जताई गई है।
यह पुलिस निरीक्षक है शामिल
तबादलों की सूची में सिटी कोतवाली थाने के मनोहर कोटनाके को नागपुरी गेट, नागपुरी गेट के हनुमंत उरलागोंडवार को बडनेरा, अमरावती शहर यातायात शाखा की रीता उईके को वलगांव, वलगांव के वैभव पानसरे को शहर यातायात शाखा, बडनेरा थाने के सुनिल चव्हाण का विशेष शाखा, गाड़गेनगर थाने के गोरखनाथ जाधव को गाडगे नगर का स्थायी प्रभार दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में 5 साल के भतीजे की हत्या, चाचा ने दुर्घटना का रचा नाटक, पुलिस जांच में खुला बड़ा सच
महाराष्ट्र के प्याज किसानों को राहत: छगन भुजबल का नाफेड को निर्देश, 30 जून तक सीधे खरीदें 2 लाख टन प्याज
अकोला में व्हीलचेयर नहीं मिली तो बीमार पति को पीठ पर लादकर भटकती रही बेबस पत्नी, डीन ने दिए सख्त जांच के आदेश
शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में शिंदे को नहीं मिला न्योता; महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
वहीं एटीएस की सीमा दातालकर को खोलापूरी गेट, फ्रेजरपुरा थाना के रोशन सिरसाट को सिटी कोतवाली, राजापेठ के पुनित कुलट को नांदगांव पेठ, भातकुली के रवि राजुलवार को फ्रेजरपुरा, बडनेरा के प्रफुल गिते को भातकुली थाने की जिम्मेदारी दी गई।
अपराध शाखा के तहत 2 यूनिटों में 5-5 थाने
अपराध शाखा यूनिट वन सिटी कोतवाली, गाडगेनगर, वलगांव, नांदगांवपेठ और राजापेठ ऐसे पांच थाना क्षेत्रों में कार्रवाईयां करेंगी। वहीं यूनिट टू बडनेरा, भातकुली, फ्रेजरपुरा, नागपुरीगेट, खोलापुरीगेट थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करेंगी।
यह भी पढ़ें:- पुणे में कात्रज-कोंढवा रोड चौड़ीकरण के लिए PMC का बड़ा एक्शन, 9 आरसीसी इमारतों समेत कई अतिक्रमण ध्वस्त
यातायात विभाग में दिप्ती ब्राम्हणे का हुआ ट्रांसफर
इसके अलावा भरोसा सेल की दिप्ती ब्राम्हणे को शहर यातायात शाखा (फ्रेजरपुरा विभाग), फ्रेजरपुरा के नीलेश गावंडे को शहर यातायात शाखा (राजापेठ विभाग), यातायात शाखा (फ्रेजरपुरा विभाग) की ज्योती विल्लेकर को भरोसा सेल, यातायात शाखा (राजापेठ विभाग) के प्रविण वांगे को आर्थिक अपराध शाखा की कमान सौंपी है।
खोलापूरी गेट थाना के राजेंद्र होलकर को बडनेरा थाना (द्वितीय अधिकारी), सिटी कोतवाली के रामदास पालवे को खोलापुरी गेट थाना (द्वितीय अधिकारी), नियंत्रण कक्ष की मंगला वाकडे को सिटी कोतवाली थाना (द्वितीय अधिकारी), खोलापुरी गेट के दिलीप वडगांवकर को नियंत्रण कक्ष का जिम्मा दिया गया।
