-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Cm Bhajanlal Sharma Receive Death Threat What State Home Minister Say
Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, राज्य के गृह मंत्री ने क्या कहा?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राज्य के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने कहा कि जेल के महानिरीक्षक विक्रम सिंह को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले साल जुलाई में भी राजस्थान के सीएम को दौसा की श्यालावास जेल से जान से मारने की धमकी मिली थी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, फोटो - मीडिया गेलरी
जयपुर : राजस्थान की दौसा जेल में बंद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद इस बात की जांच शुरू हो गई कि दोषी को फोन नंबर कैसे मिला। राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि जेल के अंदर कोई दूसरा अधिकारी भी इसमें शामिल हो सकता है।
आरोपी रिंकू/रानवा पहले से ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) मामले में जेल में था। बीते शुक्रवार को जेल से कॉल ट्रेस होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
राज्य के गृह मंत्री क्या बोले?
राज्य के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने कहा कि जेल के महानिरीक्षक विक्रम सिंह को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य के गृह मंत्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि दौसा जेल में रिंकू/रानवा नामक अपराधी पोक्सो एक्ट के तहत बंद है। उसने कल मोबाइल से कंट्रोल रूम में फोन करके सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। मंत्री ने आगे कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। हमने डीजी जेल को निर्देश दिए और डीजी जेल ने आईजी जेल विक्रम सिंह को जांच की जिम्मेदारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी आज जोधपुर को देंगे नया एयरपोर्ट टर्मिनल, क्षेत्रीय उड़ान योजना का भी होगा शुभारंभ
राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने भरा नामांकन, भाजपा ने दो सीटों पर जीत का किया दावा
जयपुर में नूरानी मस्जिद सील, तनाव के बीच अतिक्रमण पर एक्शन शुरू; 3,000 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात
राज्य के गृह मंत्री ने इस घटने के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि जेल अधिकारियों ने जेल की कोठरियों का एक घंटे पहले निरीक्षण किया था। इस घटना में जेल के किसी अन्य अधिकारी के शामिल होने की संभावना है, जिसकी पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इससे पहले भी मिली है धमकी
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि पिछले साल जुलाई में भी राजस्थान के सीएम को दौसा की श्यालावास जेल से जान से मारने की धमकी मिली थी, उस समय पुलिस ने आरोपी की पहचान की थी और जेल से नौ मोबाइल फोन बरामद किए थे। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लालसोट लोकेश सोनवाल ने बताया, “दौसा एसपी रंजीता शर्मा को जयपुर में उच्च अधिकारियों से फोन आया कि एक व्यक्ति ने सेंट्रल जेल श्यालावास से कंट्रोल रूम को धमकी दी है। उन्होंने धमकी की पुष्टि करने के निर्देश दिए। स्थानीय सीईओ और एसएचओ मौके पर गए। जेल अधिकारियों के साथ मौके पर तलाशी ली गई।
Cm bhajanlal sharma receive death threat what state home minister say
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMबारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Jul 08, 2026 | 07:25 AMIND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
Jul 08, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














