- Hindi News »
- Punjab »
- Who Is Neetu Chandra Who Was Chosen As The Icon Of Bihar Assembly Elections
कौन हैं नीतू चंद्रा, जिसे चुना गया बिहार चुनाव की आइकन, जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड
एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए स्वीप आइकन नियुक्त किया गया है। बिहार के बक्सर की रहने वाली नीतू ने बॉलीवुड, तेलुगु और हॉलीवुड फिल्मों में काम कर पहचान बनाई है।
- Written By: सोनाली झा

कौन हैं नीतू चंद्रा (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: बिहार की मिट्टी ने एक से बढ़कर एक सितारे दिए हैं और उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस नीतू चंद्रा, जो अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन विभाग की स्वीप आइकन नियुक्त की गई हैं। यह जिम्मेदारी केवल एक चेहरा होने की नहीं, बल्कि लोगों को लोकतंत्र की अहमियत समझाने की है – और नीतू इस भूमिका में पूरी तरह फिट हैं।
नीतू चंद्रा बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव की रहने वाली हैं और उनकी जड़ें आज भी उस जमीन से जुड़ी हुई हैं। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि तेलुगु और हॉलीवुड सिनेमा तक में अपनी जगह बनाई है। उनकी एक्टिंग जर्नी साल 2003 में तेलुगु फिल्म ‘विष्णु’ से शुरू हुई थी, जिसके दो साल बाद उन्होंने फिल्म ‘गरम मसाला’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
नीतू चंद्रा की हॉलीवुड फिल्म
फिल्मों में उनका सफर यहीं नहीं रुका। नीतू ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ी और साल 2021 में हॉलीवुड फिल्म नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट’ का हिस्सा बनीं, जो कि उनके करियर का एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। एक कलाकार होने के साथ-साथ नीतू एक प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी कंपनी ‘चंपारण टॉकीज’ के बैनर तले बनी फिल्म ‘मिथिला मखान’ को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। ‘मिथिला मखान’ का निर्देशन उनके भाई नितिन चंद्रा ने किया था।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
नीतू चंद्रा की नई पारी
फिल्म ने न सिर्फ मिथिलांचल की संस्कृति को उभारा, बल्कि एक नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा भी दी। अब जब उन्हें स्वीप आइकन बनाया गया है, तो उनसे यह उम्मीद की जा रही है कि वे अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से युवाओं और खासकर महिलाओं को वोटिंग के लिए प्रेरित करेंगी। यह उनकी प्रसिद्धि से कहीं बढ़कर एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे वे गर्व और ईमानदारी से निभा रही हैं। उनके साथ अभिनेता क्रांति प्रकाश झा को भी स्वीप आइकन नियुक्त किया गया है। दोनों मिलकर एक सकारात्मक और लोकतांत्रिक संदेश राज्य भर में फैलाएंगे।
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 की निर्माता निधि दत्ता बनीं मां, बोलीं- मेरी हिम्मत और उम्मीदों का…
नीतू चंद्रा का करियर
नीतू की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई बिहार में हुई, लेकिन ग्रैजुएशन के लिए वह दिल्ली आ गई थीं। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का श्रेय नीतू अपनी मां को देती हैं। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों और वीडियो में काम किया। नीतू चंद्रा एक ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हैं और फोर्थ डैन ब्लैक-बेल्ट हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और बिहार का प्रतिनिधित्व किया है और बास्केटबॉल के प्रचार में भी सक्रिय हैं।
Who is neetu chandra who was chosen as the icon of bihar assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














