-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Border 2 Producer Nidhi Dutta Becomes Mother Says My Courage And Hope
बॉर्डर 2 की निर्माता निधि दत्ता बनीं मां, बोलीं- मेरी हिम्मत और उम्मीदों का…
- Written By: सोनाली झा
जे पी दत्ता की बेटी निधि दत्ता 7 जुलाई 2025 को मां बनी है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सितारा दत्त गांधी रखा और इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दीं।

निधि दत्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: फिल्म ‘बॉर्डर’ से लोगों के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाने वाले निर्माता जे पी दत्ता की बेटी निधि दत्ता आज एक नई यात्रा की शुरुआत कर चुकी हैं। निधि ने 7 जुलाई 2025 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने बड़े प्यार से सितारा दत्त गांधी रखा है। निधि ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को बेहद भावुक अंदाज में शेयर किया।
निधि दत्ता ने एक खूबसूरत पिंक पोस्टर पोस्ट किया जिसमें एक झूला और हॉट एयर बैलून दिख रहा था। कैप्शन में लिखा गया कि सितारा दत्त गांधी 7.7.2025। यह पोस्ट जैसे ही सामने आई, पूरे बॉलीवुड से बधाईयों की बौछार होने लगी। अथिया शेट्टी ने लिखा कि सितारा, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, तो वहीं ताहिरा कश्यप और मनीष मल्होत्रा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सेलेब्स ने दी बधाई
आयुष्मान खुराना, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अंशुला कपूर और सोफी चौधरी जैसी हस्तियों ने भी दिल से बधाई दी। लेकिन यह सिर्फ एक खुशी की खबर नहीं थी, यह एक हौसले और उम्मीद की कहानी भी है। ANI के अनुसार, निधि ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था की कठिन यात्रा को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बताया कि कैसे आईवीएफ और आईयूआई जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना उनके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Ramayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Alliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
निधि दत्ता का खुलासा
निधि ने लिखा कि यह सिर्फ मेरा बेबी बंप नहीं, बल्कि वर्षों की चाहत, ताकत और उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि दूसरों की प्रेगनेंसी की खबरें कभी-कभी उन्हें तोड़ देती थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि भारत में इन प्रक्रियाओं को लेकर जागरूकता की कमी है और महिलाएं अपनी भावनाएं खुलकर साझा नहीं कर पातीं।
ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह का राजनीति की अफवाहों पर जवाब, बोलीं- जब चुनाव लड़ूंगी, खुद बताऊंगी
निधि दत्ता की कहानी
निधि की यह कहानी न सिर्फ एक नई मां की खुशी है, बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो मां बनने के संघर्ष से गुजर रही है। उन्होंने लिखा कि हर महिला को मेरी कहानी से हिम्मत लेनी चाहिए। हार मत मानो। यही रास्ता तुम्हारे चमत्कार तक ले जाएगा। निधि दत्ता, फिल्म निर्माता जेपी दत्ता की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्माण से की है।
ये भी पढ़ें- रवि किशन का भाषा विवाद पर तीखा सवाल, बोले- हर चुनाव से पहले क्यों गरमाता है…
Border 2 producer nidhi dutta becomes mother says my courage and hope
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
Jun 24, 2026 | 07:05 PMLSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
Jun 24, 2026 | 07:04 PMअलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Jun 24, 2026 | 07:03 PM‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली
Jun 24, 2026 | 06:46 PMभारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
Jun 24, 2026 | 06:29 PMNashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
Jun 24, 2026 | 06:28 PMRamayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Jun 24, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM











