-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mmrda Budget 2026 27 Surplus Mumbai Infra Focus
MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
- Written By: अपूर्वा नायक
MMRDA ने 2026-27 के लिए 48,072 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट पेश किया है। 87 प्रतिशत राशि विकास परियोजनाओं पर खर्च होगी। मेट्रो विस्तार, मुंबई 3.0 और नए शहर विकास को प्राथमिकता दी गई है।

एमएमआरडीए (सौ. सोशल मीडिया )
MMRDA Budget 2026-27 Surplus: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 48,072। 57 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वर्ष 2017-18 के बाद यह पहला अवसर है, जब प्राधिकरण ने सरप्लस बजट प्रस्तुत किया है।
वर्ष 2024-25 में जहां 7,468 करोड़ रुपये का घाटा था, वहीं तीन वर्षों में वित्तीय अनुशासन और संसाधन प्रबंधन के जरिए प्राधिकरण ने 17 लाख रुपये का सरप्लस दर्ज किया है। कुल प्राप्तियां 48,072.57 करोड़ रुपये और प्रस्तावित व्यय 48,072.40 करोड़ रुपये रखा गया है।
- बजट का 87.42 प्रतिशत यानी 42,026.14 करोड़ रुपये विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित किया गया है। यह पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से 58 प्रतिशत अधिक है, जो क्षेत्र में तीव्र अवसंरचना विस्तार का संकेत देता है।
- भूमि मुद्रीकरण, शहरी परिवहन कोष की मजबूती और संस्थागत वित्तपोषण के जरिए संसाधन जुटाए गए हैं।
मेट्रो विस्तार- ‘मुंबई 3.0’ को प्राथमिकता
- भूमिगत सुरंग परियोजनाओं, बहु-वृत्तीय सड़क नेटवर्क, मेट्रो विस्तार और ‘मुंबई 3.0’ विकास केंद्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
- कर्नाला साई-चिरनेर नए शहर के लिए 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- जलापूर्ति, हरित अवसंरचना और जलवायु अनुकूल परियोजनाओं के लिए भी अलग से राशि निर्धारित की गई है।
- साथ ही सामाजिक आवास, पुनर्वास और स्मारक परियोजनाओं को भी बजट में स्थान मिला है।
एमएमआरडीए का वर्ष 2017-18 के बाद पहला सरप्लस बजट एक महत्वपूर्ण संस्थागत उपलब्धि है। यह बजट वैश्विक निवेशकों के विश्वास और दीर्घकालिक अवसंरचना आधारित विकास दृष्टि को दर्शाता है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र को आधुनिक, निवेश और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शहरी क्षेत्र के रूप में स्थापित करता है।
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें :- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास
87 प्रतिशत आवंटन परियोजनाओं की ओर किया जाना केंद्रित और जवाबदेह शासन को प्रदर्शित करता है। ग्रोथ हब अवधारणा के तहत एमएमआरडीए ने संरचित क्षेत्रीय विस्तार का मानक स्थापित किया है।
– एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
Mmrda budget 2026 27 surplus mumbai infra focus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
Jul 07, 2026 | 06:39 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी बोले- अगले 1000 वर्षों का भविष्य तय करेगा भारत
Jul 07, 2026 | 06:33 PMआगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन
Jul 07, 2026 | 06:30 PMअमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
Jul 07, 2026 | 06:26 PMधीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
Jul 07, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
Jul 07, 2026 | 06:22 PMCM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM













