-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- How To Train Your Dragon Released On Ott Now Watch Live Action Magic At Home
OTT पर रिलीज हुआ हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन, अब घर बैठे देखिए लाइव-एक्शन मैजिक
- Written By: सोनाली झा
‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ 15 जुलाई 2025 से ओटीटी पर रिलीज हो गया है। यह फिल्म हिचअप नामक वाइकिंग लड़के और टूथलेस ड्रैगन की अनोखी दोस्ती पर आधारित है। मेसन थेम्स ने हिचअप की भूमिका निभाई है।

OTT पर रिलीज हुआ हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
मुंबई: 2010 की आइकॉनिक एनिमेटेड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के दिलों में भी खास जगह बनाई थी। अब वहीं जादुई कहानी लाइव एक्शन वर्जन में एक नए रूप में वापस आ गई है। हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन का लाइव-एक्शन रीमेक 15 जुलाई 2025 से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दिया गया है, जिससे दर्शक अब घर बैठे इस अद्भुत फिल्म का अनुभव ले सकते हैं।
यह कहानी एक नन्हे वाइकिंग लड़के हिचअप और एक घायल ड्रैगन टूथलेस के बीच पनपी अनोखी दोस्ती पर आधारित है। इस बार हिचअप की भूमिका निभाई है युवा अभिनेता मेसन थेम्स ने, जिन्होंने मासूमियत और साहस के मेल से इस किरदार में नई जान डाल दी है। वहीं फिल्म के डायरेक्टर डीन डेब्लॉइस, जो ओरिजिनल फ्रेंचाइज के भी निर्माता रहे हैं, ने बताया कि लाइव-एक्शन के जरिए उन्होंने हर किरदार को गहराई से पेश किया है।
कास्ट की केमिस्ट्री
डिजिटल रिलीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें न सिर्फ फिल्म बल्कि इसके बिहाइंड द सीन फुटेज, हटाए गए दृश्य, मजेदार ब्लूपर्स और कलाकारों की मेकिंग जर्नी भी शामिल की गई है। इससे दर्शक पर्दे के पीछे की मेहनत और कास्ट की केमिस्ट्री को भी महसूस कर सकते हैं। फिल्म को प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी, यूट्यूब मूवीज़ और फैंडैंगो पर रेंट या खरीदकर देखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
फिल्म का ओटीटी वर्जन
‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ के ओटीटी वर्जन को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन फ्रेंचाइज़ अब तक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 562.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4839 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जो इस बात का प्रमाण है कि यह कहानी दुनियाभर के दर्शकों को कितनी प्रिय है। ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ एक अमेरिकी फंतासी फिल्म है, जो 2010 की एनिमेटेड फिल्म का लाइव-एक्शन रीमेक है, जो खुद क्रेसिडा कॉवेल के 2003 के उपन्यास पर आधारित है।
ये भी पढ़ें- रवि किशन ने एक्टिंग के लिए खाई थी बेल्ट से मार, इस फिल्म से चमका एक्टर का सितारा
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म का निर्माण ड्रीमवर्क्स एनिमेशन ने किया है। इस फिल्म को डीन डेब्लॉइस ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें मेसन थेम्स, निको पार्कर, गेब्रियल हॉवेल, जूलियन डेनिसन, ब्रॉनविन जेम्स, हैरी ट्रेवाल्डविन, पीटर सेराफिनोविच और निक फ्रॉस्ट ने अभिनय किया है, जबकि गेरार्ड बटलर ने एनिमेटेड फिल्मों से अपनी भूमिका दोहराई है।
ये भी पढ़ें- 500 रुपये की पहली सैलरी, अब रामायण का हिस्सा बनकर करोड़ों कमा रहे रवि दुबे
How to train your dragon released on ott now watch live action magic at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Canada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
Aug 09, 2026 | 02:03 PMRaksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 8 खास तोहफे, देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Aug 09, 2026 | 01:52 PMसदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
Aug 09, 2026 | 01:52 PMनिकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
Aug 09, 2026 | 01:50 PMमुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
Aug 09, 2026 | 01:49 PMइंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
Aug 09, 2026 | 01:46 PMअहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













