- Hindi News »
- Punjab »
- Five People Died After A Car Collided With A Divider On The Bathinda Bikaner National Highway
Punjab News: बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत
Bathinda News: बठिंडा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
- Written By: रंजन कुमार

घटनास्थल पर पड़ा शव और क्षतिग्रस्त वाहन।
Bathinda Accident News: पंजाब में बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर आज सुबह घने कोहरे से भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिला कॉन्स्टेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।
हादसा बठिंडा के गांव पथराला के पास हुआ। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। शवों को बठिंडा के एम्स अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
4 युवक और युवती की मौत
मृतकों में 4 युवक और युवती शामिल हैं। इनकी उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत, अमिता बान के रूप में हुई है। सभी गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले थे। जेब में मिले आधार कार्ड और अन्य आईडी कार्ड से मृतकों की पहचान हुई है। मृत युवती अमिता बान गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी।
सम्बंधित ख़बरें
धुले में अवैध पशु ढुलाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 वाहन जब्त; 27,500 रुपये जुर्माना भी वसूला
ठाणे में नकली CBI ऑफिसर गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी, एयर गन और वॉकी-टॉकी लेकर युवाओं को लगा रहा था लाखों का चूना
नासिक में शादी के नाम पर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपी को दबोचा
Nashik IT Case की ‘मास्टरमाइंड’ निदा खान फरार; मोबाइल बंद और इंस्टाग्राम डिलीट कर पुलिस को दे रही चकमा
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
बठिंडा एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार बठिंडा से डबवाली की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये सभी गुजरात से घूमने के लिए शिमला गए थे और बठिंडा में रुके थे। वे आज सुबह डबवाली की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में एक ही परिवार के 7 महिलाओं की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार, सड़क हादसे में गंवाई जान
आसपास के लोगों ने की मदद
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। वैसे, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वो लोग अपने-अपने घर से रवाना हो गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से सुबह और शाम के समय सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
Five people died after a car collided with a divider on the bathinda bikaner national highway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Satuan Sankranti: किस दिन है सतुआ संक्रांति? जानिए इस दिन का महत्व
Apr 13, 2026 | 11:00 PMKKR vs CSK: चेपॉक में सजेगी सीएसके और केकेआर की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट?
Apr 13, 2026 | 11:00 PMSRH vs RR: बीच मैदान पर अचानक छाया अंधेरा, बंद हुई फ्लड लाइट; ब्लैकआउट की वजह से रोकना पड़ा मैच
Apr 13, 2026 | 10:44 PMUP Cabinet Expansion: उधर योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा, इधर सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन; जानें पूरा मामला
Apr 13, 2026 | 10:33 PMस्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PMकेवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PMमीरा-भाईंदर का विकास आखिर कब तक रुका रहेगा? 9 साल से नए डीपी का इंतजार
Apr 13, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM
नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाली समिति का बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता है ‘चमत्कार’ का खेल
Apr 13, 2026 | 09:31 PM
नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM














