- Hindi News »
- Politics »
- Shashi Tharoor Remark On Democracy After Trump And Mamdani Meeting Sparks Political Row Bjp Targets Rahul Gandhi
‘लोकतंत्र ऐसे चलता है’… थरूर के बयान पर सियासी संग्राम, BJP ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
Shashi Tharoor: शशि थरूर ने ट्रंप-ममदानी की सद्भावपूर्ण मुलाकात को लोकतंत्र की मिसाल बताया। BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया देते हुए इस बयान पर राहुल गांधी को नसीहत लेने की सलाह दी।
- Written By: प्रिया सिंह

शशि थरूर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shashi Tharoor Remark On Democracy: कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक बयान ने फिर से सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने अमेरिका में ट्रंप और न्यूयॉर्क मेयर की मुलाकात को लोकतंत्र की मिसाल बताया। BJP ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। थरूर का यह बयान ऐसे समय आया है जब वे हाल में कई मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग दिखाई दिए हैं।
थरूर ने अमेरिका की ‘सद्भाव मुलाकात’ को बताया लोकतंत्र की मिसाल
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के बीच हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात की सराहना की। चुनाव के दौरान दोनों के बीच कड़े राजनीतिक हमले हुए थे, लेकिन नतीजों के बाद दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में मिलकर सकारात्मक संदेश दिया। थरूर ने इस वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए लिखा- “लोकतंत्र को ऐसे ही काम करना चाहिए। चुनाव में पूरी ताकत से लड़िए, लेकिन परिणाम आने के बाद देशहित में साथ काम कीजिए। काश, भारत में भी ऐसा और देखने को मिले।”
This is how democracy should work. Fight passionately for your point of view in elections, with no rhetorical holds barred. But once it’s over, & the people have spoken, learn to cooperate with each other in the common interests of the nation you are both pledged to serve. I… https://t.co/NwXPZyhn20 — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 22, 2025
BJP ने तुरंत साधा निशाना, राहुल गांधी को दी नसीहत
थरूर के इस बयान के बाद बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सलाह सबसे पहले राहुल गांधी को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को भी इस लोकतांत्रिक भावना को अपनाना चाहिए, खासकर वह नेतृत्व जो हमेशा टकराव की राजनीति करता है। इस टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सत्ता और सुहाग दोनों दांव पर: ट्रंप के खिलाफ पार्टी के भीतर विद्रोह, क्या मेलानिया भी अब छोड़ेंगी साथ?
‘मैं अपने बयान पर कायम हूं…’, BJP से नोटिस मिलने के बाद भी नहीं झुके प्रीतम लोधी, कही यह बड़ी बात
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP ने तैयार किया ‘विजय प्लान’, 9 में से 4 सीटों पर ठोकेंगी ताल; जानें समीकरण
नाटो में मचेगा हड़कंप: अमेरिका ने बनाई ‘अच्छे’ और ‘बुरे’ देशों की लिस्ट, तुर्की-स्पेन पर गिर सकती है गाज
थरूर अक्सर पार्टी लाइन से अलग राय रखते दिखे
यह पहला मौका नहीं है जब शशि थरूर ने कांग्रेस की आधिकारिक लाइन से अलग स्वर में बात की हो। 18 नवंबर को थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक मीडिया कार्यक्रम में दिए गए भाषण की तारीफ की थी। इस पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल उठाते हुए पूछा था कि अगर बीजेपी की नीतियों से सहमति है तो थरूर कांग्रेस में क्यों हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कहा था कि पीएम के भाषण की तारीफ का कोई कारण उन्हें नहीं दिखता।
यह भी पढ़ें: यूरोप बना आतंकियों का नया टारगेट… हमास का सीक्रेट टेरर नेटवर्क उजागर, मोसाद का बड़ा खुलासा
आडवाणी पर बयान भी बना था विवाद
9 नवंबर को भी थरूर एक विवाद में आ गए थे, जब उन्होंने वरिष्ठ BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ की। कांग्रेस तुरंत सामने आई और स्पष्ट किया कि थरूर अपने निजी विचार रखते हैं और यही पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा को दिखाता है। इससे पहले आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पर हुई आलोचना पर थरूर ने कहा था कि किसी भी लंबे राजनीतिक करियर को केवल एक घटना से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेहरू को केवल चीन युद्ध से और इंदिरा गांधी को केवल आपातकाल से नहीं परखा जा सकता, ठीक उसी तरह आडवाणी को भी एक घटना से नहीं बांधा जा सकता।
Shashi tharoor remark on democracy after trump and mamdani meeting sparks political row bjp targets rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बस 1 फैसला और जिंदगी बदल जाएगी, श्री प्रेमानंद जी महाराज का बड़ा संदेश
Apr 23, 2026 | 06:27 PMDavid Dhawan Interview: हिट फिल्मों के बाद भी कायम है दोस्ती, डेविड धवन ने याद किए सलमान खान संग पुराने दिन
Apr 23, 2026 | 06:22 PMनशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 06:18 PMLIC HFL में जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Apr 23, 2026 | 06:18 PMपाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
Apr 23, 2026 | 06:17 PMमहाभारत का युद्ध कहाँ हुआ था? जानिए वो जगह जो आज भी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है
Apr 23, 2026 | 06:13 PMपुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Apr 23, 2026 | 06:09 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM














