-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Sharad Pawar Experience Will Be Beneficial For Mahayuti Shinde Faction Happy With Ncp Unity
NCP मिलन से शिंदे गुट में दौड़ी खुशी की लहर, शरद पवार की गुगली पर छिड़ा घमासान, सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा बयान
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra politics: एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की गुगली देने वाले बयान में राज्य में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। इन अटकलों की खबरों से महायुति का शिंदे गुट बड़ा खुश नजर आ रहा है।

एकनाथ शिंदे-शरद पवार-अजित पवार (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र में टूटे हुए राजनीतिक परिवारों के फिर से एक होने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। दोनों राकां के फिर से एक होने के संकेत राकां के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने गुरुवार को दिए थे। शिवसेना (शिंदे गुट) ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे शरद पवार के तजुर्बे का लाभ महायुति सरकार को मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता व महाराष्ट्र की महायुति सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि शरद पवार की पार्टी के नेता महायुति में शामिल होते हैं तो अच्छा ही होगा। वे देश के बड़े नेता हैं। हम उनका स्वागत करेंगे। राकां के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने गुरुवार को दोनों राकां के एक होने की गुगली डाली थी।
नई पीढ़ी को लेना होगा फैसला
उन्होंने गुरुवार को कहा था कि राकां का एक धड़ा चाहता है कि दोनों दलों को एक हो जाना चाहिए। हमारी विचारधारा एक है, इसलिए हमारे एक होने पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। नई पीढ़ी यानी सुप्रिया सुले व अजित पवार को इस बारे में निर्णय लेना होगा। उन्होंने दोनों राकां के एक होने के संकेत दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ में तिरंगा और चेहरे पर संकल्प! सुप्रिया सुले ने प्रियंका गांधी संग शेयर की तस्वीर; दिया ‘जय हिंद’ का नारा
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
NEET आंदोलन में कूदी देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस, देश के युवाओं और छात्रों से की खास अपील
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
सुप्रिया सुले ने जताई अनभिज्ञता
शरद पवार के उपरोक्त बयान के बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया ने शुक्रवार को सातारा में कहा कि मैं गुरुवार को ऑल पार्टी मीटिंग की वजह से दिनभर दिल्ली में थी। उसके बाद आयकर को लेकर लाए जा रहे नये कानून के संदर्भ में एक मीटिंग थी, इस वजह से मैं देर रात तक व्यस्त थी। शुक्रवार को सुबह-सुबह मैं यहां आ गई हूं। उन्होंने शरद पवार के बयान से अनभिज्ञता जताई।
पार्टी को फिर से संगठित करना होगा
शरद पवार ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए गठित विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन आज सक्रिय नहीं है। ऐसे में पार्टी को फिर से संगठित करने के लिए मिलकर काम करना होगा। नए और युवा नेताओं को ज्यादा मौके देने होंगे। हालांकि, पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी सोच विपक्ष में काम करने की है। हमें बीजेपी के एक मजबूत विकल्प के रूप में अपनी पार्टी को तैयार करना होगा। हाल के दिनों में अपने भतीजे अजित पवार के साथ कई मुलाकातों के बारे में शरद पवार ने कहा था कि ये राजनीतिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये मुलाकातें शिक्षण संस्थानों से जुड़ी है। इस बारे में हम आगे भी मिलते रहेंगे।
Sharad pawar experience will be beneficial for mahayuti shinde faction happy with ncp unity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














